जालंधर। विजीलैंस ब्यूरो द्वारा विधायक रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान को सूरत से गिरफ्तार होने की खबर अफवाह निकली है। बताया का रहा है कि उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। विजीलैंस के एक बड़े जांच अधिकारी द्वारा राजू मदान की गिरफ्तारी संबंधी बात को नकार दिया है। जांच अधिकारी ने कहा कि राजू मदान को गिरफ्तार करने के लिए सूरत कोई टीम नहीं भेजी गई है।
विजीलैंस की टीम ने लंबी पूछताछ के बाद रमन से जुड़े लोगों से जानकारी लेने शुरू किया है। टीमों द्वारा बेनामी संपत्ति के मामले में कई जगहों पर जाकर आज जमीनों की पैमाइश की गई है।
शहर के एक शराब ठेकेदार के साथ मिलकर बनाई दुकानों की फाइलें विजीलैंस ने मंगवाई है। विजीलैंस के एक बड़े अधिकारी के मुताबिक विजीलैंस को जे.पी नगर से बस्ती इलाके को जाती रोड पर स्थित पंचवटी मंदिर के पास बनी दुकानों के बारे भी जानकारी मिली है, जिसमें शहर का एक नामी शराब ठेकेदार भी शामिल है। इसी के साथ मिलकर विधायक रमन अरोड़ा ने दुकानें बनाई है। यह शराब ठेकादार रमन अरोड़ा का रिश्तेदार भी है।

कई बनेंगे सरकारी गवाह
भ्रष्टाचार के इस स्कैंडल में रमन अरोड़ा के साथ रहने वाले लगभग एकदर्जन लोगों ने सरकारी गवाह बनने की इच्छा जाहिर की है। इसमें रमन अरोड़ा का एक खास पुलिस अधिकारी भी शामिल है, क्योंकि विजीलैंस ब्यूरो इस पुलिस अधिकारी को भी तलब करने की तैयारियों में थी। इसके साथ ही रमन का साथ देने वाले कई लोग अब पुलिस के शिकंजे में फंसने वाले हैं।
- हरियाणा में बनी 9 क्विंटल की बाहुबली चारपाई, 60 किलो पीतल और महाभारत की थीम ने बनाया खास
- Bokaro News: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, BSL के सभी गेट खुले, नौकरी की मांग पर धरने में डटीं विधायक श्वेता सिंह
- गरबा के रंग में रंगीं राज्य मंत्री राधा सिंह: ‘मेरी गाड़ी, मेरा बंगला’ गाने पर जमकर झूमीं, स्टेडियम में लूट ली महफिल
- दिल्ली के नरेला में दाल मिल फैक्ट्री में भीषण आग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान, 10 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
- Jharkhand News: बसंत सोरेन के निधन की खबर पर झामुमो का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पोस्ट को बताया भ्रामक
