जालंधर। आप विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किल बढ़ गई है। उन्हें कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विधायक रमन अरोड़ा को रामा मंडी थाने में दर्ज रंगदारी मामले में तीन दिन की रिमांड खत्म होने के बाद आज अदालत में पेश किया गया था, जहां आज उन्हें यह फैसला सुनाया गया है। रमन अरोड़ा की ओर से उनके वकील दर्शन सिंह दयाल और नवीन चड्ढा अदालत में पेश हुए।
पैसे वसूली के आरोप लगाए
बता दें कि विधायक को पहले पार्किंग ठेकेदार से पैसे वसूली के मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके कोर्ट से रिमांड हासिल किया था। जिसके बाद एक अन्य लाटरी स्टाल के संचालक ने कोर्ट में पेश होकर विधायक पर पैसे वसूली के आरोप लगाए थे। जिसके चलते पुलिस ने कोर्ट से 10 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट से पुलिस को विधायक का 3 दिन का रिमांड हासिल हुआ था।
- ब्लू वाटर में डूबे युवक का दो दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर से की पार्क बंद करने और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग
- जापान की तकनीक, UP के किसानों की ताकत; खेती से बदलेगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था
- मोदी चालीसा, राम का अवतार… दिल्ली में पीएम को भगवान बताने पर भड़के साधु-संत, कहा- राजनीतिक रोटी सेंकने नहीं सहेंगे भगवान का अपमान नहीं
- कैलारस शुगर मिल फिर से होगी शुरू, राज्य शासन की तरफ से एमएसएमई विभाग ने आमंत्रित की रुचि की अभिव्यक्ति
- CG News: पुलिस आरक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

