भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार विधायक रमन अरोड़ा का परिवार भी अब संकट मे आता नजर आ रहा है। पुलिस ने उनके बेटे राजन अरोड़ा और समधी राजू मदान को भी मामले में नामजद कर लिया है।
इसके साथ ही अरोड़ा के राइट हैंड माने जा रहे महेश मखीजा को भी पुलिस ने नामजद किया है। तीनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है।

इसके बाद अब पुलिस उनकी तलाश में कई जगह छापेमारी की है लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस को उसे बाग की भी तलाश है जो गायब किए गए हैं जिसमें कई राज छुपे हुए हैं। विजिलेंस अब उन तीन बैगों को तलाश कर रही है, जिन्हें विधायक की सिक्योरिटी हटाने के बाद ठिकाने लगाया गया है। विजिलेंस की कई टीमें बैग ढूंढने में जुट हुई हैं। मखीजा और मदान पर बैग गायब करने का आरोप है।
आज होगा रिमांड खत्म
विधायक रमन अरोड़ा का आज रिमांड भी खत्म हो रहा है। विजिलेंस रिमांड बढ़वाने के लिए रमन अरोड़ा को दोबारा कोर्ट में पेश करेगी। आपको बता दें कि रमन का समधी और बेटा भी कई चीजों के फंस सकते हैं। रमन अपने बेटे को राजनीति में लाना चाहते थे जिसके लिए वह प्रयास भी कर रहे थे। इतना ही नहीं रमन के बेटे कई राजनीतिक कार्यक्रमों में शिरकत लेते दिखाई देते थे, इसके साथ ही वह मुख्य अतिथि बनकर भी कई जगह पहुंच चुकी है।
- Bihar Top News 31 july 2026: पप्पू यादव पुजारी बनकर पहुंचे सांसद, बीजेपी MLC देवेश कुमार ने सौंपा इस्तीफा
- छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर बैन, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की घोषणा के बाद राजपत्र में आदेश जारी
- 1 कमरा, 4 लाशें और खूनी मंजरः पहले पत्नी और दो बच्चों को युवक ने मारी गोली, फिर खुद को भी किया खत्म, मंजर देख सहम उठे लोग
- कैथल के इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 300 पौधे लगाए
- Sheelu Balhara Wife Suicide News : इंटरनेशनल खिलाड़ी के घर पसरा मातम, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

