Ramayana Global Premiere : नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच अमेरिका के लॉस एंजिल्स में फिल्म का ग्रैंड ग्लोबल प्रीमियर आयोजित किया गया। इस खास मौके पर रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी समेत फिल्म की स्टारकास्ट ने शिरकत की। रेड कारपेट से सामने आए सितारों के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। खास तौर पर रणबीर कपूर और यश की मुलाकात ने फैंस का ध्यान खींचा।

लॉस एंजिल्स में जुटे फिल्म के सितारे

फिल्म का प्रीमियर अकादमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स के डेविड गेफेन थिएटर में आयोजित किया गया। यहां फिल्म की 3D स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें चुनिंदा मेहमान शामिल हुए। हॉलीवुड में हुए इस कार्यक्रम के बाद फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है।

भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर सिल्वर रंग के आउटफिट में नजर आए। वहीं, फिल्म में रावण की भूमिका निभाने वाले यश अपनी पत्नी राधिका पंडित के साथ पहुंचे। यश ने ऑल-ब्लैक लुक चुना, जबकि राधिका हरे और सुनहरे रंग की सिल्क साड़ी में दिखाई दीं। मां सीता की भूमिका निभा रहीं साई पल्लवी लाल जरदोजी साड़ी में नजर आईं।

रणबीर कपूर और यश की मुलाकात का वीडियो वायरल

प्रीमियर के दौरान रणबीर कपूर और यश की गर्मजोशी से हुई मुलाकात चर्चा का खास हिस्सा रही। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। इसका वीडियो सामने आने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिल्म में दोनों कलाकारों के किरदार एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे, ऐसे में उनकी ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बनी हुई है।

इस कार्यक्रम में जेडा पिंकेट स्मिथ, रोहिणी अय्यर और बेंजी केली जैसी हस्तियों की मौजूदगी का भी जिक्र सामने आया। ग्लोबल स्तर पर हुए इस आयोजन को फिल्म के प्रचार अभियान का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

क्या ‘रामायण’ तोड़ पाएगी ‘दंगल’ का रिकॉर्ड?

फिल्म को लेकर सबसे बड़ी चर्चा इसके संभावित बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की है। आमिर खान की ‘दंगल’ दुनिया भर में करीब 2,000 करोड़ रुपये की कमाई के लिए जानी जाती है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या ‘रामायण’ इस आंकड़े को चुनौती दे पाएगी।

फिल्म के बजट और संभावित कमाई को लेकर कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। कुछ अनुमानों में इसके पहले दिन भारत में 110 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन करने की संभावना जताई गई है। हालांकि, ये शुरुआती अनुमान हैं। फिल्म की वास्तविक कमाई का पता रिलीज के बाद ही चलेगा।

5 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म की रिलीज 5 नवंबर को तय बताई गई है, जबकि पेड प्रीमियर 4 नवंबर से शुरू होने की जानकारी दी गई है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर और अरुण गोविल भी फिल्म से जुड़े हैं।

Gondhal Global Trailer: संतोष दावखर की फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, 7 भाषाओं में इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m