चंडीगढ़। जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन को लेकर भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी की छात्रों और उनके परिजनों पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस बयान की कड़ी आलोचना करते हुए भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि रमेश बिधूड़ी ने प्रदर्शन में शामिल छात्रों और उनके परिजनों के लिए कथित तौर पर कहा कि वे “Gen-Z पंचर लगाने वाले थे, छात्र नहीं थे।” पार्टी ने इसे युवाओं और उनके परिवारों का अपमान बताते हुए कहा कि पहले प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया और अब भाजपा नेताओं के जरिए उनका अपमान किया जा रहा है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने “अहम” के कारण देश के युवाओं के मान-सम्मान को ठेस पहुंचा रहे हैं। पार्टी ने सवाल उठाया कि क्या सभ्य समाज में छात्रों और उनके परिजनों के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल उचित है।
हालांकि, भाजपा की ओर से कांग्रेस के इन आरोपों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
- 7 रन पर OUT… फिर भी कोहली ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, तेंदुलकर और पोंटिंग छूटे पीछे
- राजीव दत्ता की ऐसी हालत बिगाडूंगा… पूर्व विधायक गुंजल के विवादित बयान पर हाईकोर्ट में क्या हुआ?
- ‘अगली बार बनारस आएंगे तो कोई नहीं रोक पाएगा’, बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दी चुनौती
- माननीय शाह जी यदि बताने लगूंगा तो… गृहमंत्री के सवाल पर हरीश रावत का करारा पलटवार, PM मोदी का जिक्र कर दिया बड़ा बयान
- तारीख पक्की, तैयारी तेज : रामलला के दर्शन करने अयोध्या आ रहे अखिलेश, पूर्व मंत्री ने किया डेट का खुलासा

