राकेश कथूरिया, कैथल. हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कैथल जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। कैथल नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन रामनिवास मित्तल को कैथल शहरी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष तथा पूर्व सरपंच कुलदीप चहल दिल्लोंवाली को कैथल ग्रामीण कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रामनिवास मित्तल और कुलदीप चहल दिल्लोंवाली ने कहा कि हम कांग्रेस की विचारधारा को हर बूथ तक पहुंचाएंगे और बूथ स्तर पर प्रभावी प्रचार के माध्यम से पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए संगठन को और मजबूत करेंगे।
रामनिवास मित्तल और कुलदीप चहल दिल्लोंवाली ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस केमरी अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद, जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ढाँड, कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला तथा सुदीप सुरजेवाला का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।

कैथल विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति का जोरदार स्वागत किया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि रामनिवास मित्तल और कुलदीप चहल दिल्लोंवाली जैसे अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ताओं के हाथों में ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी आने से पार्टी को बूथ स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी।
- कलेक्टर ने अपनाया जवाबदेही का अलग तरीका…फाइल लेट हुई तो अफसरों पर लगाया अर्थदंड, खुद भी भरा फाइन
- NTA का नए ऑफिस का पता दिल्ली का मिंटो रोड, 39 CISF जवान सुरक्षा संभाल रहे, पेपर लीक के बाद बहुत बड़ा बदलाव
- Bihar Top News Today: बिहार में फिर से चुनाव की मांग, भाजपा में बड़ा फेरबदल, 3 दोस्तों की मौत
- भाजपा गरीबों को…अखिलेश यादव ने सरकार पर लोगों को बेघर करने का आरोप लगाते हुए साधा निशाना, जानिए ऐसा क्या कह गए सपा सुप्रीमो ?
- इंदौर को मिलेंगे तीन इंटरनेशनल 5 स्टार होटल: SR ग्रुप का मैरियट इंटरनेशनल के साथ एमओयू, होटल इंडस्ट्री में 1 हजार करोड़ का निवेश



