काजल, हिसार। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा 10 अगस्त को बरवाला क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे आईटीआई बरवाला पहुंचेंगे।
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा आईटीआई बरवाला में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वे आमजन की समस्याएं सुनेंगे और संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही समस्याओं के समाधान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
इसके बाद कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा शाम 5 बजे बरवाला की ब्राह्मण धर्मशाला से निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। यह तिरंगा यात्रा ब्राह्मण धर्मशाला से शुरू होकर शहीद भगत सिंह चौक तक निकाली जाएगी।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिक और कार्यकर्ता शामिल होंगे। यात्रा के माध्यम से देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना का संदेश दिया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


