रांची। अगर आप रांची में रहते हैं और 9 अगस्त को कार या किसी चारपहिया वाहन से ऑफिस, बाजार या किसी जरूरी काम के लिए निकलने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 9 अगस्त को रांची की कई प्रमुख सड़कों पर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।
महोत्सव के तहत 9 अगस्त को राजधानी में भव्य ‘जतरा’ निकाली जाएगी। बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन और पार्किंग को लेकर एडवाइजरी जारी की है।
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इन मार्गों पर अनावश्यक चारपहिया वाहन लेकर न निकलें, वरना जाम में लंबे समय तक फंसना पड़ सकता है।
सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक इन रास्तों पर No-Vehicle Zone
ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के मुताबिक, 9 अगस्त को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक जतरा कार्यक्रम के दौरान इन मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा—
जेल चौक से करमटोली चौक
करमटोली चौक से एसएसपी आवास मोड़
एसएसपी आवास मोड़ से बापू वाटिका, मोराबादी
जतरा का मार्ग जेल चौक, करमटोली चौक, एसएसपी आवास मोड़ और गुटका चौक होते हुए बापू वाटिका, मोराबादी तक निर्धारित किया गया है।
कहां पार्क करें अपनी गाड़ी?
ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की है।
- यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान, मोराबादी
खूंटी, जमशेदपुर, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, रातू, कांके और पिठोरिया की ओर से आने वाले वाहन कांके रिंग रोड, चांदनी चौक और राम मंदिर होते हुए यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान में पार्क किए जा सकेंगे।
वहीं धुर्वा, हिनू, डोरंडा, मेन रोड, रेडियम चौक, लालपुर, कांटाटोली, हरमू और अरगोड़ा जैसे शहर के आंतरिक इलाकों से आने वाले वाहन न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राम मंदिर चौक, एसएसपी आवास चौक, एटीआई मोड़ और सिद्धू-कान्हू मोड़ होते हुए यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान में पार्क कर सकेंगे।
- TRI मैदान (मंदिर मैदान)
बोड़या रोड की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए TRI मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
- DIG मैदान, बरियातू
टाटीसिलवे, खेलगांव, बूटी मोड़, RIMS और बरियातू की ओर से आने वाले वाहन DIG मैदान में पार्क किए जा सकेंगे।
चारपहिया वाहन लेकर निकलने से पहले देखें यह एडवाइजरी
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम और भीड़ की स्थिति को देखते हुए जरूरत पड़ने पर अन्य मार्गों पर भी कुछ समय के लिए वाहनों का परिचालन डायवर्ट या रोका जा सकता है।
ट्रैफिक पुलिस ने रांची के लोगों से अपील की है कि 9 अगस्त को जेल चौक, करमटोली चौक, एसएसपी आवास चौक और मोराबादी के आसपास के मार्गों पर चारपहिया वाहन लेकर जाने से बचें। केवल बेहद जरूरी या विशेष परिस्थिति में ही इन इलाकों की ओर वाहन लेकर निकलें।
इसलिए 9 अगस्त को घर से निकलने से पहले अपना रूट जरूर तय कर लें, ताकि जाम में फंसने की परेशानी से बचा जा सके।


