एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने हाल ही में अपनी पत्नि और एक्ट्रेस लिन लैशराम (Lin Laishram) के साथ मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह से मुलाकात किया है. इस मुलाकात के दौरान सीएम खेमचंद सिंह की पत्नी युमनाम जॉयबाला भी मौजूद थीं. एक्टर ने इस मुलाकात की कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने मजेदार अंदाज में कैप्शन लिखा है.

ससुराल पहुंचे रणदीप हुड्डा
बता दें कि लिन लैशराम (Lin Laishram) मणिपुर की राजधानी इम्फाल से ताल्लुक रखती हैं. यही कारण है कि मणिपुर उनका ससुराल है. रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने अपने भव्य स्वागत के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए लिखा- इस मुलाकात के बाद उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि उनके ससुराल की बागडोर बहुत काबिल हाथों में हैं.
एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर करते हुए लिखा- ‘माननीय मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह और युमनाम जॉयबाला मैम ने गर्मजोशी से स्वागत किया, इसके लिए तहे दिल से आपका शुक्रिया. आप दोनों से मिलकर बहुत खुशी हुई. ‘भारत के रत्न’ यानी खूबसूरत राज्य मणिपुर में शांति और तरक्की के लिए आपकी सोच बहुत प्रेरणादायक है. ‘कांग खेचरी’ के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. मणिपुर के शानदार लोगों के लिए शांति, एकता और समृद्धि की कामना करता हूं. मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि मेरे ससुराल की बागडोर बहुत काबिल हाथों में है. कांग की शुभकामनाएं’.
बता दें कि कांग, मणिपुर का सबसे प्रमुख और भव्य रथयात्रा उत्सव है. यह ठीक उसी तरह मनाया जाता है जैसे ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा होती है. एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की बात करें तो वो हरियाणा से आते हैं. वहां, दमाद को बटेऊ कहा जाता है.

