कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने हरियाणा सरकार की खेल नीतियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने देश को सबसे अधिक मेडल विजेता खिलाड़ी दिए हैं, लेकिन आज वही खिलाड़ी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं।
सुरजेवाला ने दावा किया कि सरकार ने डाइट मनी बढ़ाने का प्रचार तो किया, लेकिन खिलाड़ियों को पिछले करीब छह माह से डाइट मनी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि भूखे पेट खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कैसे कर पाएंगे। उनके अनुसार, खेल विभाग में प्रशिक्षकों के 355 पद खाली पड़े हैं, जिसके कारण खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन नहीं मिल रहा। वहीं कार्यरत कोचों के मानदेय में बढ़ोतरी से जुड़ी फाइलें भी लंबे समय से लंबित हैं।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि प्रदेश की खेल नर्सरियों में योग मैट, जिम्नास्टिक मैट, फिटनेस किट और अन्य आवश्यक खेल सामग्री तक उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार खेल पाठशालाओं और खेल क्रांति के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं।
सुरजेवाला ने यह भी दावा किया कि नूंह, यमुनानगर, हिसार और भिवानी में जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने के बाद 10 खेल नर्सरियां बंद करनी पड़ीं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नर्सरियों में खिलाड़ियों की फर्जी संख्या दिखाने, खेल उपकरणों की कमी और खराब खेल मैदान जैसी खामियां सामने आईं।
उन्होंने कहा कि यदि खिलाड़ियों को समय पर डाइट, प्रशिक्षक और खेल संसाधन उपलब्ध नहीं कराए गए तो हरियाणा की खेल प्रतिभाओं का भविष्य प्रभावित होगा। सुरजेवाला ने सरकार से खेल व्यवस्था में सुधार करने, खाली पद भरने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
- गरीबों के राशन पर माफियाओं का सिंडिकेट! फर्जी नंबर प्लेट वाले ट्रक से खुल से सकते हैं कई बड़े राज
- शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी की अपील खारिज, हाईकोर्ट ने पॉक्सो कोर्ट का फैसला रखा बरकरार
- नवनियुक्त राज्यपाल ब्रज मोहन राम के बयान पर घमासान, BJD बोली ‘यह संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ’
- गोरखपुर की सराफा मंडी में DRI का छापा, सोना-चांदी के स्टॉक और पुराने लेनदेन की जांच
- टीटीई अब पहनेंगे बॉडी कैमरेः यात्रियों से विवाद और बहस की हर गतिविधि होगी रिकॉर्ड, रेलवे ने दिए 56 कैमरे

