चंडीगढ़। डीएम राजभा सुसाइड केस में लगातार राजनीति गर्म त जा रही है अलग-अलग दल के लोग इस केस में अपने प्रतिक्रिया दे रहे हैं इसमें अब भारतीय जनता पार्टी का एक शिष्टमंडल भी सामने आया है उन्होंने बुधवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की है और उन्होंने वेयर हाउस कारपोरेशन के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग की।
राज्यपाल को सौंपा पत्र जानकारी सामने आई है कि राज्यपाल को मांग पत्र सौंपने के बाद भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने बताया कि आज पंजाब इंसाफ मांग रहा हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान पार्टी सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल के पायलट बनकर गुजरात में वोट मांग रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार से इंसाफ की उम्मीद नहीं की जा सकती है क्योंकि एक तरफ पुलिस कह रही हैं कि रंधावा को प्रताड़ित करने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर को गिरफ्तार किया गया है। जबकि भुल्लर का कहना हैं कि उन्होंने आत्मसमर्पण किया है। ये दो तरह के बयान बड़े सवाल खड़े करते हैं।

पुलिस भी नहीं बता पाई कहां हुई गिरफ्तारी
जाखड़ ने कहा कि पुलिस अभी तक यह ही नहीं बता पाई कि भुल्लर को कहां से गिरफ्तार किया गया। जबकि भुल्लर ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा कि वह मंडीगोबिंदगढ़ में आत्ममसर्पण कर रहे है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए जाखड़ ने कहा कि इंसाफ पर पहरा देने का काम विपक्ष का होता है लेकिन विपक्ष के नेता मुख्यमंत्री भगवंत मान के पे-रोल पर हैं।
- कश्मीरी युवक से प्रेम करना पड़ा भारी: प्रेमी ने गला रेतकर ब्यूटीशियन प्रेमिका को मार डाला, फिर खुद भी दे दी जान
- CG NEWS : अनियंत्रित होकर पलटा गिट्टी से भरा वाहन, मौके पर युवक की मौत
- पंजाब कांग्रेस में घमासान: CBI जांच पर बंटी पार्टी, रवनीत बिट्टू ने राजा वड़िंग को बताया ‘काली भेड़’
- धार में गणगौर माता विसर्जन के दौरान हादसा: बैंड-बाजे वाली गाड़ी अनियंत्रित, कई लोगों को लिया चपेट में-दो गंभीर
- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को यौन उत्पीड़न मामले में राहत, इलाहाबाद HC से मिली अग्रिम जमानत, मीडिया में बयानबाजी करने पर रोक
