चंडीगढ़। पंजाब के रंधावा आत्महत्या मामले में बड़ा बदलाव हुआ है, जिसमें पुलिस ने पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि मंडी गोबिंदगढ़ से उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी से पहले भुल्लर ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सरेंडर करने की बात कही है।
आपको बता दें कि मृतक के परिवार लगातार बार-बार यह अपील कर रहे थे की भुल्लर की गिरफ्तारी की जाए उसके बाद ही पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार होगा जिसके बाद दबाव में आने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है।
सरेंडर करने के पहले लिखी यह बातें आपको बता दें कि सरेंडर करने से पहले इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है…
वाहेगुरु जी
मैं हर बार की तरह इस मुश्किल समय को भी हिम्मत और धैर्य के साथ सहन करूंगा। मेरे लिए मेरे लोगों का साथ ही सबसे बड़ी ताकत रहा है, उन्हीं के विश्वास पर मैं हमेशा मजबूती से खड़ा रहा हूं। मेरी जिंदगी का हर फैसला लोगों की भलाई और सच्चाई के रास्ते पर चलने के लिए ही रहा है। लेकिन आज कुछ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं, जिनसे मैं बहुत आहत हूं… यह सच नहीं है। मैंने कभी भी सच और ईमानदारी से समझौता नहीं किया।
मुझे देश के कानून पर पूरा भरोसा है और न्याय व्यवस्था पर भी विश्वास है। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया, मैं अपने पंजाब के लोगों के साथ खड़ा हूं। सच्चाई और ईमानदारी के साथ डटा रहूंगा और पूरे विश्वास के साथ भगवान के आगे अरदास करता हूं।

बेटी ने की थी गिरफ्तारी की बात
रंधावा की बेटी ने बड़े ही दुखी होकर यह सवाल किया है कि क्या भारत देश में दो संविधान है जो आम जनता के लिए अलग है और एक नेता के लिए अलग है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता को गए हुए काफी समय हो गया है लेकिन क्या अब तक पुलिस हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है ऐसा क्या कारण है जो उनकी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि अगर आम व्यक्ति के कारण किसी की जान गई होती तो उसे तुरंत ही गिरफ्तार किया होता लेकिन यहां पर एक राजनीतिक चेहरा है इस कारण उन्हें अब तक बचाया जा रहा है जो कि गलत है। रंधावा की बेटी ने कहा है कि अब जल्द से जल्द मेरे पिता को और हमें न्याय मिलना चाहिए और आरोपी की गिरफ्तारी होनी चाहिए।
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
- Today’s Top News: बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, शिक्षक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चर्च में बवाल, 5 साल के मासूम की हत्या, CM साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
