पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले कई बड़े बड़े खुलासे हो रहे हैं। इस केस में रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि जब तक आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी नहीं होती।
चर्चा का बाजार गर्माने के बाद पुलिस ने एफआईआर तो लिखा लेकिन तब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है जिसके कारण परिवारवालों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। नहीं करवाएंगे पोस्टमार्टम इस पूरे मामले में अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने के कारण आज लगातार परिवार और जनता में नाराजगी बढ़ते ही जा रही है।

परिवार वालों का कहना है कि मृतक के ऊपर बेहद दबाव था और उसे कई ऐसी यातनाएं दी जा रही थी जिसके कारण वह आत्महत्या करने पर मजबूर हो गया इतना ही नहीं आप यह भी लगा है कि उसे आत्महत्या के लिए उकसाया गया था। परिवार न तो शव का पोस्टमॉर्टम करवाएगा और न ही अंतिम संस्कार करेगा। यह मांग रखी गई है कि जब तक मंत्री और उसके पिता के खिलाफ गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक के वह रंधावा अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
गैंगस्टरों की दी धमकी
शनिवार आधी रात को अमृतसर के रणजीत एवेन्यू थाने में दर्ज FIR में बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पत्नी उपिंदर कौर के बयान के मुताबिक पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर ने रंधावा को सीधे तौर पर धमकाया था। भुल्लर ने रंधावा से कहा था कि गैंगस्टर मेरे पाले हुए हैं और तेरे पूरे परिवार को खत्म करने के लिए मेरा एक इशारा ही काफी है।” आरोप है कि मंत्री ने रंधावा पर अपने नियम मानने का दबाव बनाया और कहा कि “अगर तू मेरे नियम नहीं मान सकता, तो तुझे जिंदा रहने का हक नहीं, तू जहर खा ले।
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
- Today’s Top News: बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, शिक्षक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चर्च में बवाल, 5 साल के मासूम की हत्या, CM साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

