रंगासामी ने पांचवीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. अब पश्चिम बंगाल और असम के बाद केंद्रशाषित राज्य पुडुचेरी में भी सरकार का शपग्रहण पूरा हो गया. एन. रंगासामी ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) के संस्थापक भी हैं. यहां भाजपा गठबंधन में है. एन. रंगासामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने हैं। उप-राज्यपाल कैलाश नाथन ने लोक भवन में उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे।
4 मई को आए पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के परिणामों में रंगासामी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को 30 में से 16 सीटें मिली थी।
सीएम रंगासामी के अलावा AINRC नेता मल्लाडी कृष्णा राव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ए. नमस्सिवायम ने भी सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है. उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. रंगासामी ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली है. राव ने तेलुगु भाषा में शपथ ली और वह यानम क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. यानम, आंध्र प्रदेश में स्थित पुडुचेरी का क्षेत्र है.
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और वरिष्ठ नेता बी.एल. संतोष भी मंच पर मौजूद रहे. एनडीए ने केंद्र शासित प्रदेश में 9 अप्रैल को हुए चुनाव में जीत के साथ ही एक बार फिर सत्ता हासिल की थी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रंगास्वामी को मुख्यमंत्री नियुक्त किया था.
पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव हुए। AINRC ने 16 में से 12 सीटें जीतकर 75% का सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट हासिल किया। भाजपा ने 10 में 4 सीटें जीतकर 40% के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। कांग्रेस 16 सीटों पर चुनाव लड़कर सिर्फ 1 सीट जीत सकी और उसका स्ट्राइक रेट मात्र 6% रहा।
नमस्सिवायम 2021 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पिछली पुडुचेरी सरकार में वे गृह मंत्री थे। AINRC नेता एन. रंगासामी ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर पांचवीं बार सत्ता संभाली। NDA गठबंधन को विधानसभा चुनाव में बहुमत मिला.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

