अमृतसर। पंजाब सरकार के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग द्वारा अमृतसर के रणजीत एवेन्यू मैदान में तीन दिवसीय रंगला पंजाब उत्सव का भव्य आगाज़ किया गया। इस उत्सव का औपचारिक उद्घाटन पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि इस तीन दिवसीय उत्सव का मुख्य उद्देश्य पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक रहन-सहन और खान-पान को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि रंगला पंजाब उत्सव के माध्यम से पंजाब की विभिन्न सांस्कृतिक झलकियां एक ही मंच पर देखने को मिल रही हैं।
मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार पंजाब की विरासत को सहेजने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। पर्यटन विभाग ऐसे कार्यक्रमों के जरिए युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ने का काम कर रहा है। उत्सव के मुख्य आकर्षण की बात करें तो यहां हस्तशिल्प प्रेमियों के लिए एक आकर्षक क्राफ्ट बाजार लगाया गया है, जहाँ पारंपरिक पंजाबी हस्तकला की वस्तुएं उपलब्ध हैं।

पंजाब के लजीज व्यंजनों के लिए लगभग 30 स्टॉल लगाए गए हैं। बच्चों के लिए विशेष झूले और सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए विभिन्न विभागों के स्टॉल भी मौजूद हैं। गिद्दा और भांगड़ा की प्रस्तुतियों के साथ-साथ पंजाब के नामचीन गायक इस उत्सव की शाम को यादगार बनाएंगे।
- बुरी नजर: शरीर और व्यवहार में दिखने वाले इन संकेतों न करें नजरअंदाज…
- चलती होंडा कार में लगी भीषण आग, बोनट से उठी लपटें, बच्चे समेत तीन लोग थे सवार
- Gold-Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, 24K गोल्ड 1,52,371 रुपए, जानिए दिल्ली, चेन्नई, इंदौर और लखनऊ का ताजा भाव
- राहुल गांधी पर BJP विधायक पुरंदर मिश्रा की विवादित टिप्पणी, कहा- ब्रश नहीं करते राहुल, नहीं तो बोलने में आती शुद्धता
- स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली एयरपोर्ट-हाईकोर्ट समेत 6 जगहों पर बम धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर


