शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हावड़ा-भोपाल दुरंतो एक्सप्रेस के पैंट्री कार कर्मियों ने यात्रियों के साथ जमकर मारपीट की। दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने-उतरने और सामान चढ़ाने को लेकर उपजे विवाद के बाद पैंट्री कर्मचारियों ने एकजुट होकर यात्रियों पर हमला बोल दिया। इस दौरान दुरंतो एक्सप्रेस के एक यात्री को पीट-पीटकर उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए।
ये भी पढ़ें: MP को मिला 250 करोड़ रुपये का लग्जरी जेट! भोपाल पहुंचा ‘चैलेंजर 3500’, जानिए क्या हैं इसकी खासियतें
इस हंगामे और विवाद के चलते दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफॉर्म पर करीब 29 मिनट तक खड़ी रही। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी ने स्थिति को संभाला और मामले को शांत कराया। इस पूरी घटना का मारपीट वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके बाद रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

