डेरा नानक साहब : पंजाब में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। डेरा बाबा नानक के करियाना व्यापारी रवि ढिल्लों की मंगलवार देर रात फिरौती न देने के कारण तीन युवकों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसके विरोध में डेरा बाबा नानक के दुकानदारों ने बुधवार को बाजार बंज कर थाने के सामने धरना दिया। यह हत्या मंगलवार के की गई थी।
लगातार व्यापारियों की हत्या और फिरौती मांगे के दौर चल ही रहा है। यही कारण है कि नाराज व्यापारी का बड़ा दल धरना दे रहे है। इसमें व्यापार मंडल, दुकानदारों, किसानों और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने भाग लिया। धरने के दौरान प्रदेश सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। धरनाकारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों ने लगाया यह आरोप व्यापारियों के अनुसार मंगलवार को जब रवि ढिल्लों ने दुकान बंद कर घर जाना था तो थाना डेरा बाबा नानक प्रभारी दोनों सुरक्षा कर्मियों को अपने साथ ले गए।
इसके बाद आरोपितों ने ढिल्लों की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। उनका आरोप है कि ढिल्लों की मौत एसएचओ की लापरवाही के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती धरना जारी रखा जाए।
- 15 September 2026 Rashifal : इस राशि के जातकों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता! पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
- यूपी में बारिश-बाढ़ का कहर! 72 जिलों में अलर्ट, 26 में बाढ़; 4 लाख लोग प्रभावित
- बारां में ऐसा क्या हुआ? BJP-कांग्रेस को पीछे छोड़ AAP ने 60 में से 31 वार्ड जीत लिए
- Morning News Brief: S-400 डिफेंस सिस्टम ने 314km दूर पाकिस्तानी विमान मार गिराया था; दिशा साल्यान मौत मामले में CBI ने दर्ज किया हत्या-गैंगरेप का केस
- 15 सितंबर महाकाल भस्म आरती: कण-कण में महादेव, बाबा महाकालेश्वर का राजा स्वरूप में अद्भुत श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन



