Ranthambore National Park: राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क में आज सुबह रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर देखने को मिला। सुल्तानपुर वन क्षेत्र में बाइक पर गश्त कर रहे वनकर्मियों का सामना अचानक टाइगर आरबीटी-2511 (T-2511) से हो गया। खतरा इतना बड़ा था कि वनकर्मियों को अपनी बाइक वहीं छोड़कर जान बचाने के लिए भागना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार, वनकर्मी निरंजन और होमगार्ड जितेंद्र शर्मा सुबह के वक्त गाडा डूब वन क्षेत्र में रूटीन पेट्रोलिंग पर थे। तभी झाड़ियों से निकलकर अचानक टाइगर उनके सामने आ गया। टाइगर को करीब देखकर वनकर्मियों के होश उड़ गए। गनीमत यह रही कि टाइगर ने उनका पीछा नहीं किया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
टाइगर ने बाइक को बनाया निशाना
ग्राउंड सूत्रों की मानें तो टाइगर काफी आक्रामक मूड में था। वनकर्मियों के वहां से हटते ही टाइगर बाइक के आसपास काफी देर तक टहलता रहा और उसने बाइक की सीट को बुरी तरह फाड़ दिया। उस समय सफारी पर निकले पर्यटकों की एक जिप्सी भी वहीं से गुजर रही थी, जिन्होंने अपनी आंखों से इस खौफनाक नजारे को देखा।
डीएफओ मानस सिंह ने क्या कहा?
मामले की गंभीरता को देखते हुए रणथंभौर के डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि वनकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए वहीं पास से गुजर रही सफारी जिप्सी का सहारा लिया और उसमें चढ़कर सुरक्षित निकल गए। डीएफओ के अनुसार, टाइगर ने सीधे तौर पर हमला नहीं किया था, यह एक अचानक हुआ आमना-सामना था।
वनकर्मियों की सुरक्षा पर उठे सवाल
इस घटना ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि टाइगर रिजर्व के क्रिटिकल टाइगर हैबिटाट (CTH) इलाकों में बाइक से गश्त करना जान जोखिम में डालने जैसा है। विशेषज्ञों की मांग है कि वनकर्मियों को सुरक्षा के लिहाज से अब बाइक के बजाय चौपहिया वाहन उपलब्ध कराए जाने चाहिए।
गौरतलब है कि रणथंभौर में टाइगर और मानव का आमना-सामना अक्सर होता रहता है, लेकिन इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग को अपनी गश्त नीति पर पुनर्विचार करना होगा।
पढ़ें ये खबरें
- रफ्तार ने रोक दी सांसेंः अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ी कार, 2 की मौके पर मौत, 4 का हाल देख चीख पड़े लोग
- MP में अहमदाबाद के शख्स की मौत, होटल में संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, मचा हड़कंप
- Former BJP MLA Death : पूर्व भाजपा विधायक जागेश्वर राम भगत का निधन, CM साय ने जताया शोक
- प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका मोबाइल टावर पर चढ़ी, युवक ने दी जान देने की धमकी
- RCB vs CSK IPL 2026: सीजन का बेस्ट स्कोर बनाकर बेंगलुरु ने 43 रनों से जीता मुकाबला, चेन्नई 207 रन पर हुई ऑलआउट, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट

