Entertainment Desk. एक्टर रणवीर सिंह ने मुंबई में अपनी एपोकैलिप्टिक (दुनिया के विनाश पर आधारित) फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म से वे प्रोड्यूसर के तौर पर भी डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म को हंसल मेहता के बेटे जय मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्हें ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ के को-डायरेक्टर और ‘लूटेरे’ सीरीज़ के डायरेक्टर के तौर पर जाना जाता है।

एक प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, इसे रणवीर के साथ अनन्या बिड़ला के बिड़ला स्टूडियोज़, ट्रू स्टोरी फिल्म्स और मां कसम फिल्म्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह प्रोजेक्ट मुंबई के खास माहौल और नज़ारों पर आधारित है। ‘प्रलय’ एक ओरिजिनल कहानी है जो शानदार दृश्यों और गहरी मानवीय भावनाओं का मेल है।

इसकी कहानी सर्वाइवल (जीवित रहने), हिम्मत और उस चीज़ के लिए लड़ने की है जो सबसे ज़्यादा मायने रखती है, खासकर तब जब आपकी जानी-पहचानी दुनिया बिखरने लगती है। इसमें रणवीर के साथ ‘लोकाह’ की एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन भी नज़र आएंगी।

रणवीर पिछली बार ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में दिखे थे, जिसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की थी। इसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया था और इसमें एक्टर ने हमज़ा अली मज़ारी और जसकीरत सिंह रंगी का रोल निभाया था। इसमें आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी शामिल थे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m