परवेज खान, यमुनानगर। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने यमुनानगर में आयोजित कांग्रेस जिला अध्यक्षों की बैठक के दौरान केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। जिमखाना क्लब में आयोजित बैठक में उन्होंने आगामी चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और नगर निगम चुनाव में मिली हार को लेकर चर्चा की।
मीडिया से बातचीत में राव नरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेल बचत वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे साफ संकेत मिलता है कि देश किसी बड़े संकट से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री जनता से तेल बचाने की अपील कर रहे हैं तो यह आर्थिक स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।
उन्होंने केंद्र सरकार पर अमेरिका के दबाव में फैसले लेने का आरोप लगाया। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि अमेरिका यह तय नहीं कर सकता कि भारत रूस से कितना और कब तक तेल खरीदेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार राष्ट्रीय हितों की बजाय विदेशी दबाव में काम कर रही है।
कुलदीप बिश्नोई के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में उन सभी नेताओं का स्वागत है जो पार्टी की विचारधारा और नीतियों में विश्वास रखते हैं।
राहुल गांधी के विदेशी दौरों पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए राव नरेंद्र सिंह ने उनका बचाव किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देशहित में सोचने वाले नेता हैं और लगातार जनता के मुद्दे उठा रहे हैं। उनके अनुसार राहुल गांधी का नेतृत्व देश के लिए सकारात्मक संकेत है।

राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले बीजेपी ने कांग्रेस पर कई घोटालों के आरोप लगाए थे, लेकिन आज तक कोई भी आरोप साबित नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी जनता को गुमराह करने की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस हमेशा जनहित के मुद्दों को उठाती रही है।
बैठक के दौरान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर जिला अध्यक्षों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
- सीएम साय ने कहा – इसी महीने जनता के लिए शुरू होगी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन… अब घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे राजस्व रिकॉर्ड
- संभागीय समीक्षा बैठक में अफसरों को सख्त निर्देश : CM साय ने कहा – किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, तेल नदी पर एनीकट के लिए 7 करोड़ स्वीकृत
- 8 जून से 7 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं को बांटे जाएंगे गणना फॉर्म, BLO को उपलब्ध कराई जाएगी मूलभूत सुविधाएं
- दहेज प्रताड़ना से तंग महिला का खौफनाक कदम! दो बच्चों संग खाया जहर, मां-बेटे की मौत
- डॉक्टर पति को हाईकोर्ट से झटका, भरण-पोषण मामले में याचिका खारिज, जानिए पूरा मामला…

