तनवीर खान, मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले के अमदरा थाना अंतर्गत झुकेही चौकी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। स्कूल से घर लौट रही 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दो दरिंदों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर बच्ची को एक घर से बरामद किया और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 साल की बच्ची सुबह 10 बजे स्कूल गई थी। बच्ची का घर स्कूल से महज 100 मीटर की दूरी पर है। शाम 5 बजे तक जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने रात 9 बजे झुकेही चौकी में शिकायत दर्ज कराई।
सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने अपहरण और गुमशुदगी (धारा 137) का मामला दर्ज कर तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। चौकी प्रभारी और पुलिस बल जब बच्ची के पिता के साथ तलाश कर रहे थे, तभी झुकेही तालाब के पास बसोर बस्ती में एक बंद घर से कुछ आवाजें सुनाई दीं। पुलिस ने जब वहां दबिश दी, तो बच्ची संदिग्ध हालत में बरामद हुई।
बरामदगी के बाद बच्ची ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में पास्को एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म की धाराएं जोड़ी हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों सनी कोहली (25 वर्ष) निवासी झुकेही, गोलू उर्फ दीपक बसोर (38 वर्ष) निवासी झुकेही मैहर को गिरफ्तार कर लिया है।जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ है कि आरोपी गोलू उर्फ दीपक बसोर कटनी जिले का निगरानीशुदा बदमाश है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

