कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक नाबालिक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां उसके ही परिचित युवक ने उसे होटल में मिलने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
READ MORE: 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी: आरोपी ने घर ले जाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज की FIR
दरअसल ग्वालियर शहर की रहने वाली 16 साल की नाबालिग युवती घर से कहीं चली गई थी और काफ़ी देर तक जब वह घर नही लौटी तो उसके परिजन उसे तलाशने निकल गए। तभी उन्हें पता चला कि नाबालिग युवती को एक युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। वह उसे तलाशते हुए गुड़ा-गुड़ी के नाका स्थित होटल विराट में पंहुचे ही थे कि तभी युवक नाबालिग के साथ होटल से बाहर आ रहा था, तो परिजनों ने उसे मोके से पकड़ लिया और थाना माधौगंज लेकर पंहुचे।
READ MORE: मां बनकर ढाल बनीं कंचन बाई: 20 बच्चों को बचाने के लिए दे दी जान, मधुमक्खियों के हमले में मौत
नाबालिग ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि युवक सूरज गुड़ा-गुड़ी का नाका निवासी से उसकी पहचान कुछ समय पहले ही हुई थी। युवक ने उसे मिलने के बहाने बुलाया था, लेकिन युवक उसे होटल ले गया और वहां उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया हैं। वहीं पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म,पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया साथ ही, आरोपी युवक से पूछताछ कर आंगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

