आशुतोष तिवारी, रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के थाना जनेह पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 फरवरी 2026 को पीड़िता की मां ने थाना जनेह में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम किटहाई (उत्तर प्रदेश) निवासी महाकाल सिंह उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
READ MORE: खेत में दरिंदगी: घर से वॉशरूम के लिए निकली युवती को जबरन उठाकर ले गया हैवान, 24 घंटे के अंदर हुआ गिरफ्तार
शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने रेकी कर नाबालिग बेटी को बरामद कर लिया था लेकिन युवक वहां से फरार हो गया था। पीड़िता के बयान में खुलासा हुआ कि आरोपी उसे अपने घर ले गया, जहां शादी का दबाव बनाया गया। इंकार करने पर आरोपी ने दुष्कर्म किया और उसके साथ मारपीट कर चोट पहुंचाई।
READ MORE: कूनो के चीतों की मुरैना में दस्तक: खेतों में भैंसों के बीच पहुंचे, ग्रामीणों ने लाठियों से खदेड़ा, Video वायरल
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई थी। आज पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी महाकाल सिंह उर्फ अरुण सिंह को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को न्यायालय त्योंथर में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

