फिलीपींस की राजधानी मनीला स्थित सीनेट भवन (संसद) में बुधवार को गोलीबारी की खबरों से हड़कंप मच गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीनेट परिसर के पास 12 से अधिक गोलियों की आवाज सुनी गई, जिसके बाद लोगों को तुरंत भागकर सुरक्षित स्थानों पर जाने और कमरों में छिपने के निर्देश दिए गए. फिलीपीन संसद के उच्च सदन में बुधवार रात उस समय गोलीबारी की घटना हुई, जब अधिकारियों ने एक सांसद को गिरफ्तार करने की कोशिश की है। एसोसिएटेड प्रेस के पत्रकार और प्रत्यक्षदर्क्षियों ने यह जानकारी दी।

फिलीपींस की राजधानी मनीला स्थित सीनेट भवन के बाहर गोलीबारी की खबर से अफरा-तफरी मच गई. रिपोर्ट्स के अनुसार 12 से अधिक गोलियों की आवाज सुनी गई, जिसके बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए.

सीनेट अध्यक्ष एलन पीटर कायतानो ने दावा करते हुए कहा, ‘हम पर हमला हो रहा है.’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जांच ब्यूरो (NBI) के कुछ अधिकारी सीनेट परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे थे. अधिकारियों को जीएसआईएस बिल्डिंग की तरफ से दीवारों में ड्रिलिंग करते हुए देखा गया. उन्होंने कहा, ‘यहां गोलीबारी हो रही है, हमें नहीं पता क्या हो रहा है. सभी लोग अपने-अपने कमरों में बंद हैं.’

फिलीपीन संसद के उच्च सदन में बुधवार रात उस समय गोलीबारी की घटना हुई, जब अधिकारियों ने एक सांसद को गिरफ्तार करने की कोशिश की है।

उन्होंने बताया कि सांसद मानवता के खिलाफ अपराध के आरोप में अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय द्वारा वांछित है। यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया कि गोलीबारी किस वजह से हुई? फिलीपीन के अधिकारियों द्वारा सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा को गिरफ्तार करने और संभवतः बाद में अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) को सौंपने के प्रयास के दौरान डेला रोजा को सहयोगी सांसदों की सुरक्षात्मक हिरासत में रखा गया है।

बताया जा रहा है कि डेला रोजा पिछले कुछ दिनों से सीनेट परिसर में शरण लिए हुए हैं और सीनेट नेतृत्व ने उन्हें प्रोटेक्टिव कस्टडी प्रदान की है. इससे पहले भी NBI अधिकारियों और सीनेट सुरक्षा कर्मियों के बीच तनाव की स्थिति बन चुकी थी.

आईसीसी ने डेला रोजा को गिरफ्तार करने के लिए जारी वारंट को सोमवार को सार्वजनिक किया। डेला रोजा राष्ट्रीय पुलिस के पूर्व प्रमुख हैं और उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को सबसे पहले लागू किया था, जिसमें हजारों संदिग्ध मारे गए थे।

आईसीसी ने सबसे पहले डेला रोजा के खिलाफ नवंबर में वारंट जारी किया था। उनपर जुलाई 2016 और अप्रैल 2018 के बीच ‘कम से कम 32 व्यक्तियों’ की हत्या के कारण मानवता के खिलाफ अपराध का आरोप लगाया गया है। ये अपराध दुतेर्ते के शासनकाल में हुए थे जब राष्ट्रीय पुलिस बल का नेतृत्व रोजा कर रहे थे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m