Nashik Rapist Astrologer Ashok Kharat: बड़े-बड़े नेताओं लेकर सेलिब्रिटीज तक के भविष्य की गणना करने वाला और ग्रह-नक्षत्रों के खेल से लोगों की किस्मत बदलने का दावा करने वाला नासिक का चर्चित रेपिष्ट ज्योतिषी अशोक खरात पर सनसनीखेज खुलासा जारी है। अब तत्कालिन सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर (Rupali Chakankar ) के साथ सामने आए इसके इमजे और वीडियो उसकी रसूखदारी की कहानी कह रही है। तत्कालिन सीएम एकनाथ शिंदे खुद अशोक खरात के पास अपना हाथ दिखाने जाते थे। वहीं महिला आयोग अध्यक्ष रूपाली चाकणकर अशोक खरात की पैर धोती थी। इस सब के अलावा शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी सामने आया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे एकनाथ शिंदे ने भी उससे मुलाकात की थी और उसने उनका ‘हाथ’ देखकर भविष्यवाणी की थी। इस मामले में सबसे ज्यादा चर्चा उस वीडियो को लेकर हो रही है, जिसमें महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर उनके पैर धोते हुए दिखाई दे रही हैं।

अशोक खरात की पहचान सिर्फ एक ज्योतिषाचार्य तक सीमित नहीं थी। उसके पास राज्य के कई बड़े नेता, कारोबारी और प्रभावशाली लोग पहुंचते थे। कई लोग उसे अपना गाइड मानते थे और महत्वपूर्ण फैसलों से पहले सलाह लेने आते थे। यही वजह थी कि उसका नेटवर्क लगातार मजबूत होता गया और उसकी पहुंच बढ़ती चली गई। उस पर लगे रेप केस की जांच अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) कर रही है, जिसका नेतृत्व आईपीएस अधिकारी तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं। उन्होंने आरोपी से करीब दो घंटे तक पूछताछ की है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जांच एजेंसियां हर पहलू को खंगाल रही हैं।

शिरडी से जुड़ा नया मामला

इस बीच शिरडी में एक और शिकायत सामने आई है, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसे उसकी आपत्तिजनक तस्वीर भेजकर वायरल करने की धमकी दी गई और पैसे मांगे गए। इस मामले में खरात के ऑफिस से जुड़े कर्मचारी नीरज जाधव का नाम सामने आया है।

15 वर्षों में लगभग 200 करोड़ रुपये की संपत्ति बनाई

जांच में सामने आया है कि खरात ने बीते 15 वर्षों में लगभग 200 करोड़ रुपये की संपत्ति बनाई है। पाथर्डी, सिन्नर, मिरगांव, ओझर और शिरडी जैसे इलाकों में उसकी जमीनें और प्रॉपर्टी हैं। परिवार के नाम पर भी करोड़ों की संपत्ति दर्ज है। पाथर्डी क्षेत्र में अशोक की करीब 30 एकड़ जमीन की कीमत लगभग 150 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा कहांडलवाडी और मिरगांव में करीब 45 एकड़ जमीन, कर्मवीर नगर में आलीशान बंगला और पाथर्डी व गौलाणे शिवार में परिवार के नाम पर खरीदी गई जमीनें भी उनकी संपत्ति में शामिल हैं। मिरगांव में मंदिर के पीछे स्थित एक भव्य फार्महाउस की कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। जबकि कनाडा कॉर्नर इलाके में उनका एक कार्यालय भी है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है। ओझर एयरपोर्ट के पास और अन्य क्षेत्रों में भी करोड़ों रुपये की जमीन होने की बात सामने आई है। स सब के अलावा कई अन्य इलाकों में भी कीमती जमीनों का पता चला है।

आरोपी के पास से 58 अश्लील वीडियो भी जब्त

नासिक क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में आरोपी के अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी ली। पुलिस ने आरोपी के पास से 58 अश्लील वीडियो भी जब्त किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये वीडियो पीड़ितों के है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो कुछ मशहूर महिलाओं और सेलिब्रिटी से जुड़े लोगों के हैं। ज़ब्त किए गए वीडियो की पूरी जांच चल रही है। उम्मीद है कि इससे और भी चौंकाने वाली बातें सामने आ सकती हैं।

दफ्तर में बिछा था हनीट्रैप का जाल, कई बड़ी हस्तियों की नींद उड़ी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक खरात ने अपने ओकस प्रॉपर्टी डीलर एंड डेवलपर्स कार्यालय में गुप्त तरीके से सीसीटीवी कैमरे लगा रखा था। आशंका जताई जा रही है कि वो महिलाओं को भविष्य का डर दिखाकर या अन्य प्रलोभन देकर उनके साथ अत्याचार करता था और उनके वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था। कैप्टन खरात के संबंध बड़े-बड़े राजनेताओं से रहे हैं। वो उनका भविष्य बताने के लिए मशहूर था। यही नहीं कई सेलिब्रिटीज का भी वो ज्योतिषी रह चुका है। अब नासिक क्राइम ब्रांच यह जांच कर रही है कि इन 58 वीडियो में किन-किन महिलाओं और रसूखदार लोगों के चेहरे हैं। इस खुलासे के बाद कई बड़ी हस्तियों की नींद उड़ गई है।

महिला की शिकायत से खुला मामला

पुलिस के मुताबिक, 35 साल की एक महिला ने सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने अशोक खरात पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू हुई। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, पुलिस को कई ऐसे सुराग मिले जिनसे मामला गंभीर होता गया। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने सक्रिय होकर आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पीड़िता के आरोपों की पुष्टि के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं।

सिर पर तांबे का बर्तन रखवाता, फिर रेप करता था

खुद को नेवी का रिटायर्ड कैप्टन कॉस्मोलॉजी एक्सपर्ट और अंकशास्त्री बताने वाला अशोक खरात महिलाओं के सिर पर तांबे का बर्तन रखवाता फिर रेप करता था। पहले धार्मिक अनुष्ठान का झांसा देकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। फिर उसके बाद गंदा खेल खेलता था। ये खुलासा 35 साल की पीड़िता ने किया है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m