नरेश शर्मा, रायगढ़। खरसिया विधान सभा के ग्राम धनागार में दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ सांप मिलने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। जानकारी के अनुसार, करीब 10 साल बाद इस प्रजाति का सांप देखे जाने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना: नायब तहसीलदार ने बीच सड़क आतिशबाजी कर किया बर्थडे सेलिब्रेशन, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले विनीतेश और उनकी टीम ने गांव में इस दुर्लभ सांप को पकड़ा था। इसके बाद सर्प रक्षक समिति की टीम ने सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक वन क्षेत्र में छोड़ दिया।

रेड सैंड बोआ सांप अपनी दुर्लभता के कारण लोगों के बीच विशेष जिज्ञासा का विषय बना रहता है। वन्यजीवों के संरक्षण और उनकी सुरक्षा के लिए इस तरह का रेस्क्यू महत्वपूर्ण माना जाता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m