साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की पत्नी और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने अपना नाम बदल लिया है. हाल ही में हुए एक कार्यक्रम में एक्ट्रेस ने खुद को रश्मिका मंदाना देवराकोंडा (Rashmika Mandanna Deverakonda) के रूप में संबोधित किया है.

रश्मिका का पूरा नाम
बता दें कि तेलंगाना छात्रवृत्ति कार्यक्रम में विजय देवराकोंडा को दिए गए एक संदेश में एक्ट्रेस ने खुद को रश्मिका मंदाना देवराकोंडा (Rashmika Mandanna Deverakonda) के रूप में संबोधित किया है. देवराकोंडा फाउंडेशन की 180 सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए शुरू की गई पहल के साथ-साथ सबका ध्यान आकर्षित किया. तेलंगाना के थुम्मनपेट गांव में सरकारी स्कूल के 180 होनहार छात्रों को स्कॉलरशिप देने के लिए एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के समय यह सब तब शुरू हुआ था. यह गांव विजय देवरकोंडा के पिता का पैतृक गांव है.
कार्यक्रम के दौरान रश्मिका ने कही ये बात
तेलंगाना के थुम्मनपेट गांव में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए रश्मिका ने कहा, ‘आज मैं कम बोलूंगी, लेकिन हम ‘देवरकोंडा फाउंडेशन’ के जरिए एक बहुत अच्छी शुरुआत कर रहे हैं. इसकी शुरुआत हम अचमपेट और थुम्मनपेट से कर रहे हैं, जो मेरे ससुर का गांव है. आज मैं आपके सामने ‘रश्मिका मंदाना देवरकोंडा’ के रूप में खड़ी हूं और मुझे इसकी बहुत खुशी है.’
विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने इस नेक काम की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर शेयर करते हुए लिखा- 45 स्कूलों के 180 बच्चों को स्कॉलरशिप देने का पहला साल पूरा हो गया है और वे जून 2027 में इसे और बड़ा बनाएंगे. इस पोस्ट का जवाब देते हुए रश्मिका ने लिखा, ‘रुको, मैं भी वहीं हूं. आपकी प्यारी, रश्मिका मंदाना देवरकोंडा.’
‘राणाबाली’ में एक साथ नजर आएंगे रश्मिका और विजय
बता दें कि रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) जल्द ही फिल्म ‘राणाबाली’ में एक साथ नजर आने वाले हैं. यह एक पीरियड फिल्म है. ‘राणाबाली’ 11 सितंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसे कई भाषाओं में एक साथ रिलीज किया जाएगा.

