सुशील खरे, रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में नाबालिग युवती और युवक का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दोनों 14 दिनों से लापता थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
रतलाम के सेमलखेड़ी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नाबालिग युवती और युवक के कंकाल मिले। सूचना मिलते ही रावटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य बरामद किये है। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
ये भी पढ़ें: स्कूली छात्र का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शवः गले में था फंदा, पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ, फिर छोड़े
सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल ने बताया कि रावटी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमलखेड़ी गांव में दो शव मिले है। यह दोनों डेड बॉडी एक पुरुष और एक महिला की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटनाक्रम की तस्वीर साफ होगी। 8 से 10 दिन पुराना शव हो सकता है। प्रथम दृष्टता प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है, फिलहाल आगे की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल से कीटनाशक डिब्बे मिले है। पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



