कैथल. भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीके सुशासन के 25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान के रूप में मना रही है।
गाँव राजौंद में सेवा सेतु अभियान संकल्प के दौरान नगर परिषद राजौंद और बीडीपीओ कार्यालय ने संयुक्त रूप से लोगों की सुविधा के लिए अंतोदय मेला लगाया, जिसमें गाँव और शहर से लोग अपनी समस्याओं का समाधान करवाने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे ।
मुख्यतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक लीलाराम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जब से प्रधानमंत्री बने हैं तभी से देश तरक्की के रास्ते पर चल रहा है, आज देश में छोटे से लेकर और बड़े से बड़े हथियार बनाए जा रहे हैं, इतना नहीं ही हम दूसरे देशों को हथियार बेच रहे हैं । पूर्व की सरकारों में हमें छोटे से छोटे हथियार भी खरीदने पड़ते थे। आज ये देश का सौभाग्य है कि भारत देश अपने हथियार खुद बनाता है और दूसरे देशों को भी बेचता है।
आज प्रधानमंत्री जीके नेतृत्व में देश में सड़कों का जाल बिछाया गया है। आज पूरा देश सड़कों के रूप में वर्णमाला के रूप में पिरोया गया है आप देश के किसी भी हिस्से में नेशनल हाईवे के रूप में जा सकते हैं। पूर्व विधायक ने राजौंद प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन्होंने लोगों की सुविधा के लिए तैयारी कर रखी है ।
कार्यक्रम में पहुंचे लोगों से मिलकर लीला राम ने कहा कि वास्तव में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकसित भारत की तरफ बढ़ रही है।
भारत दिन प्रतिदिन विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। लीला राम ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी चाहे मुख्यमंत्री के पद पर रहे हों चाहे वो आज देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री के रूप में कर रहे हैं, उन्होंने आज तक भी कोई छुट्टी नहीं ली है, दिन रात लोगों की सेवा करने में जुटे हुए हैं । 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी सेवा संकल्प सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत मना रही है। पूरे देश में जगह जगह पर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। लोगों में सामाजिक समरसता बढ़ाने के लिए लोगों से संपर्क कर उनके बीच में जाकर के उनकी समस्या सुनकर के समाधान किया जा रहा है।
- दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ एक्शन में रेखा गुप्ता सरकार, नियम तोड़ने पर होगा ये एक्शन
- Durg Steel Plant : जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, 1600 डिग्री के पिघले लौहे से झुलसे ठेकेदार की मौत, VIDEO VIRAL
- ‘यह गांधी का देश है…’, मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर RJD सांसद मनोज झा का पलटवार
- नवरात्रि उत्सव के दौरान राजधानी में 2 अलग-अलग विवादित मामलेः झांकी के सामने किन्नरों के अश्लील डांस का वीडियो वायरल, गरबा में आपस में भिड़े युवक
- गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने की विशेष पूजा, विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

