एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle) का ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में 20 से ज्यादा कलाकारों ने जबरदस्त कॉमेडी सीन्स और बेहतरीन विजुअल्स दिए हैं. इस फिल्म के जरिए अक्षय और रवीना टंडन (Raveena Tandon) की जोड़ी करीब 22 साल के बाद कमबैक कर रही है. हालांकि अक्षय ने रवीना के साथ सालों बाद काम करने का ऐक्सपीरियंस और एक पुराना किस्सा साझा किया है.

हाल ही में ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle) के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ ही फिल्म की स्टार कास्ट अरशद वारसी, दिशा पाटनी, अक्षरा सिंह, अक्षय कुमार और अन्य कालाकार-फिल्म के डायरेक्टर पहुंचे थे. इस दौरान अक्षय ने रवीना टंडन (Raveena Tandon) के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए पुराने समय को याद किया है.
रवीना टंडन को लेकर क्या बोले अक्षय कुमार?
ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से पूछा गया कि इतने समय में रवीना टंडन में क्या नहीं बदला? जिसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा- ‘वो आज भी काफी प्रोफेशनल हैं. मुझे आज भी याद है कि एक मैं फिल्म की शूटिंग कर रहा था जहां पर सूरज ढलने वाला था और इसमें 25-30 मिनट थे. ग्रीन रूम काफी दूर था और उन्हें तुरंत कपड़े चेंज करने थे और सेट पर आना था जो कि संभव नहीं था. लेकिन मुझे आज भी याद है कि वो जेनरेटर वैन में गईं और फटाफट से कपड़े चेंज करके आईं. उसमें काफी कुछ बदला है. उनकी एक और चीज बदली है कि पहले वो हीरोइन थीं अब वो हीरोइन की मां हैं. बस इतना ही.’ अक्षय का रवीना को लेकर ये स्टेटमेंट काफी वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
24 साल बाद स्क्रीन शेयर कर रहे अक्षय और रवीना टंडन
बता दें कि फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle) में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रवीना टंडन (Raveena Tandon) एक साथ लंबे समय के बाद स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं. इस जोड़ी को आखिरी बार साल 2004 में फिल्म ‘पुलिस फोर्स एन इनसाइड स्टोरी’ में देखा गया था, इसके बाद दोनों ने करीब 24 तक स्क्रीन शेयर नहीं किया.

