डेरा बाबा नानक। सीमावर्ती जिला गुरदासपुर के ब्लॉक डोरांगला के अधीन आते सीमावर्ती गांव सलाच के किसान सुखविंदर सिंह सुखा (52) पिछले दिनों रावी दरिया के तेज बहाव में बह गया था. बहाव के कारण वह खुद को नहीं बचा पाया और पाकिस्तानी सीमा पर बहते चले गया था. अब उसका शव पाकिस्तानी रेजर में मिला जिसे रेंजर्स द्वारा बीएसएफ के हवाले कर दिया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएसएफ की 135 बटालियन के अधीन आते एरिया में पिछले महीने 28 तारीख को सुखविंदर सिंह सुखा सीमा पर बहते रावी दरिया के पार अपने खेतों में काम करने गया हुआ था. इस दौरान नदी में तेज बहाव था, जिसमें वह संभाल नहीं पाया और बह गया था. भारतीय क्षेत्र में बहते रावी दरिया में उसकी तलाश भी की गई थी लेकिन वह पाकिस्तान वाले हिस्से की तरफ बह गया था,जिसके बाद उसकी बॉडी मिली है.

पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा मृतक का शव रावी दरिया से बरामद किया गया और वीरवार को डेरा बाबा नानक करतारपुर कॉरिडोर एरिया में बीएसएफ की 200 बटालियन के जवानों के हवाले कर दिया गया. उल्लेखनीय है कि मृतक के दो बच्चे हैं.