गुरदासपुर. पंजाब में रावी नदी का बढ़ता जल स्तर ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है. पानी के तेज बहाव और बढ़े हुए लेवल को देखते हुए मकोड़ा पत्तन से चलने वाली कश्ति सर्विस रोक दी गई है. इससे बड़ी संख्या में लोगों से संपर्क टूट गया है. अनुमान है कि करीब आधा दर्जन गांव से संपर्क लगभग टूट चुका है. नदी में उफान को देखते हुए लोग एक स्थान में रहने को मजबूर जो गए हैं, जिसके कारण लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
बताया जा रहा है कि लोग अपने काम से गुरदासपुर और आस-पास के इलाकों में आने-जाने के लिए रोजाना मकोड़ा पत्तन से नदी पार करते हैं. लेकिन लगातार नदी का बढ़ता जल स्तर देख कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाह रहा है. इन गांवों के स्टूडेंट, किसान, मजदूर और दूसरे लोग भी अपनी जरूरी जरूरतों के लिए इसी कश्ति सर्विस पर निर्भर हैं. पानी बढ़ने की वजह से कश्ति चलाना खतरनाक होने की वजह से सर्विस रोक दी गई है.
मरीजो की बढ़ी परेशानी
आपको बता दें कि कश्ति सर्विस रोके जाने से इमरजेंसी में मरीजों को अस्पताल ले जाना एक बड़ी चुनौती हो सकती है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी के पानी के लेवल पर लगातार नजर रखी जाए और लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए. इसके अलावा, नदी के पास के इलाकों में रहने वाले लोगों से भी सावधान रहने की अपील की जा रही है. लोगों का कहना है कि जब तक पानी का लेवल नॉर्मल नहीं हो जाता, तब तक बोट सर्विस शुरू करना खतरे से खाली नहीं है. उन्होंने मांग की है कि अगर जरूरी हो तो प्रशासन दूसरी तरफ के गांवों के लिए ट्रांसपोर्ट का दूसरा इंतजाम करे, ताकि लोगों को जरूरी काम के लिए परेशानी न हो. वहीं इमरजेंसी में मरीज का इलाज हो सके.
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

