गुरदासपुर। पिछले चार दिनों से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही भारी वर्षा ने अब लोगोंकी चिता बढ़ा दी है. लगातार हो रही बारिश से रावी दरिया का जल स्तर तेजी से बढ़ा रहा है. दरिया के किनारे बसे गांवों के खेत और सड़कें पानी में डूब गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो गई है.एक बार फिर बाढ़ का साया इन इलाकों पर मंडराने लगा है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.
हिमाचल प्रदेश समेत ऊपरी क्षेत्रों में हुई तेज वर्षा का सारा पानी रावी दरिया में समा रहा है. परिणामस्वरूप दरिया का जल स्तर खतरनाक स्तर की ओर बढ़ रहा है. गांव आदियां के निवासी किसान जसबीर सिंह ने बताया कि हर साल बरसात के मौसम में यही कहानी दोहराई जाती है. पानी बढ़ने से उनके खेत डूब जाते हैं, फसलें बर्बाद हो जाती हैं.
इस बार भी वही हाल है, किसान ने भी यही आशंका जताई. उन्होंने कहा कि पशुओं के लिए चारे की भारी किल्लत हो गई है. किसानों का कहना है कि अगर वर्षा अगले कुछ दिनों तक जारी रही तो स्थिति और बिगड़ सकती है. दरिया का पानी खेतों से आगे बढ़कर घरों तक पहुंचने की आशंका है. याद रहे कि पिछले साल इसी मौसम में आई भयानक बाढ़ ने पूरे इलाके में तबाही मचा दी थी.

सरकार पर लगे गंभीर आरोप
आपको बता दें कि ग्रामीणों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है. इस दौरान उन्होंने कहा है कि सरकार हर साल आश्वासन देती है, लेकिन काम कुछ नहीं होता. धुस्सी बांध की मरम्मत और ऊंचाई बढ़ाने का काम लंबित पड़ा है. अगर इस बार भी पिछले साल जैसी स्थिति बनी तो उनकी हालत खराब हो सकती है.
ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से अपील की है कि तुरंत मशीनरी, रेत की बोरे, खाद्य सामग्री और पशु चारे की व्यवस्था की जाए.साथ ही दरिया किनारे के गांवों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की तैयारी रखी जाए.
- बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत केस: आरोपी पति समर्थ सिंह की डिफॉल्ट जमानत याचिका खारिज; कोर्ट ने CBI की चार्जशीट को माना सही
- नाम बदला, चेहरा बदला, शहर बदला… पर पाप का साया नहीं! 28 साल बाद दोस्त के कातिलों का पर्दाफाश
- राजद पर फूटा भाजपा का गुस्सा, नीरज कुमार शर्मा बोले- वोट चोर आज दे रहे लोकतंत्र का ज्ञान!
- कर्नाटक: सुप्रीम कोर्ट के फर्जी आदेश से कैदी की रिहाई का आरोप, DIG प्रिजन्स सोमशेखर गिरफ्तार
- तेज रफ्तार ट्रेलर ने 2 बाइक को रौंदा, एक की मौके पर मौत, 3 घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
