अमृतसर। केंद्रीय राज्य रेल मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने वेयरहाउस के दिवंगत डीएम गगनदीप रंधावा के परिवार से मुलाकात की। बिट्टू ने कहा कि जब तक परिवार को इंसाफ नहीं मिलता, भाजपा पीछे नहीं हटेगी। बिट्टू ने आप और राज्यसभा सांसद राघव चड्डा के बीच छिड़ी राजनीति को लेकर चड्डा को निशाने पर लिया। बिट्टू ने कहा, चड्डा दस नंबरी हैं, जिन्होंने अमृतसर और लुधियाना से 100-100 करोड़ से अधिक की उगाही की है। उसने पंजाब को लूटने के लिए अपने कारिंदे बिठा रखे थे।
अब जब पकड़े जाने का डर हुआ तो इलाज के बहाने विदेश भाग गया। इसके अलावा सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चड्डा को इसलिए हटाया, क्योंकि आप के आला नेताओं को वह हिस्सा कम दे रहे थे। 100 रुपए लेकर 75 खुद रखते थे और 25 ही ऊपर देते थे।

असली वजह यही है चड्डा को हटाने की। पंजाब में भाजपा की सरकार आने पर चड्डा के लेन-देन की पहले जांच होगी। चड्डा की बदनामी से पीछा छुड़ाने के लिए आप नेताओं ने 2027 के विधानसभा के चुनाव से पहले उन्हें हटाने का दिखावा किया है। इस राजनीतिक की जालसाजी को जनता भली-भांति जानती है।
- Apple ने पेश किया नया MacBook Pro : पहली बार मिला टचस्क्रीन और OLED डिस्प्ले, साथ में M5 Pro-Max चिप्स की पावर
- CG Crime News: अवैध सूदखोरी और प्रताड़ना का आरोप, दो महिलाएं गिरफ्तार, 3.80 लाख रुपये नगद जब्त
- Ayushmaan Sethi Engagement: अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी ने की सगाई, इटली में घुटनों पर बैठ समीक्षा को पहनाई रिंग
- कार खरीदने का क्रेज और असल जरूरत : इन 5 महंगे फीचर्स पर पैसे खर्च करने से पहले दो बार सोचें
- पंजाब में कानून-व्यवस्था पर BJP का हमला, सुनील जाखड़ ने राज्यपाल से की आचार संहिता लागू करने की मांग

