लुधियाना . महानगर के केंद्रीय रेलवे स्टेशन कहा नजारा देखने को मिला, जब केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू खुद सुरक्षा प्रोटोकॉल और लाव-लश्कर से दूर रेलवे स्टेशन में स्वच्छता का संदेश देते नजर आए. खास बात है कि देशव्यापी स्वच्छता अभियान के तहत लुधियाना रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक विशेष सफाई मुहिम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने खुद हाथों में झाड़ू थामा और पटरियों के बीचो-बीच फैले कूड़े-कचरे व प्लास्टिक की बोतलों को साफ कर अधिकारियों और आम जनता को स्वच्छता का संदेश दिया.
केंद्रीय मंत्री के इस मूड को देख मौके पर हर कोई चकित रह गया, बिट्टू खद सफेद कुरता पायजामा पहने हाथों में झाड़ू लिए स्टेशन में बेहद सहज रूप में नजर आए. मंत्री के इस कार्य को देख कर जनता तो खुश नजर आई लेकिन मौजूद रेल महकमे के आला अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए और आनन-फानन में पूरा अमला स्टेशन को चमकाने में जुट गया.अभियान के दौरान केंद्रीय मंत्री ने स्टेशन पर मौजूद आम जनता और मुसाफिरों से भी सीधा संवाद साधा. उन्होंने लोगों से हाथ जोड़कर अपील की कि वे चलती ट्रेनों से या प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर कचरा पटरियों पर न फेंकें. स्टेशन पर जगह-जगह लगे डस्टबिन का इस्तेमाल करें. उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार या महकमा तब तक शहर को साफ नहीं रख सकता जब तक उसमें आम जनता की भागेदारी न हो.
खुद पटरियों पर उतरे बिट्टू
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज सुबह लुधियाना रेलवे स्टेशन के औचक निरीक्षण और विशेष सफाई अभियान में हिस्सा लेने पहुंचे थे. प्लेटफॉर्म का जायजा लेने के बाद जैसे ही उनकी नजर रेलवे लाइनों पर बिखरी गंदगी और प्लास्टिक के मलबे पर पड़ी, उन्होंने बिना एक पल गंवाए खुद झाड़ू और सफाई के उपकरण उठा लिए. सुरक्षाकर्मियों और समर्थकों के मना करने के बावजूद बिट्टू प्लेटफॉर्म से नीचे पटरियों पर उतर गए. उन्होंने काफी देर तक खुद कड़ी धूप में पटरियों के बीच जमी गंदगी को साफ किया और वहां से कचरा इकट्ठा करवाकर डस्टबिन में डलवाया. केंद्रीय मंत्री को इस तरह जमीन पर उतरकर काम करता देख वहां मौजूद यात्रियों ने भी तालियां बजाकर उनके इस कदम का स्वागत किया.
अधिकारियो को लगाई फटकार
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर, कमर्शियल स्टाफ और सफाई विंग के उच्चाधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग की. बिट्टू ने पटरियों और प्लेटफॉर्मों पर मिली कमियों को लेकर अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई. उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा, “लुधियाना देश के सबसे प्रमुख औद्योगिक शहरों में से एक है और यहां का रेलवे स्टेशन पंजाब का आईना है. यहां आने वाले यात्रियों को साफ-सुथरा माहौल और विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलना उनका बुनियादी हक है।” उन्होंने साफ कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर पर कोताही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
- खंडवा में किसानों का अनोखा प्रदर्शन: कलेक्टर नहीं मिले तो कुत्ते को सौंपा ज्ञापन; सिटी मजिस्ट्रेट के सामने जताया विरोध, आंदोलन की चेतावनी
- रीवा से भागकर इटारसी आए युवक और नाबालिग ने पिया कीटनाशक, रेल पटरी पर बैठ कर सुसाइड की कोशिश, हालत गंभीर
- ‘UPI टैक्स वापस लीजिए’, इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले- US के सामने मोदी जी ने घुटने टेक दिए
- गणपति के भोग में बनायें स्वादिष्ट रसमलाई लड्डू, इसका स्वाद सबको आयेगा पसंद
- सीकर में BJP का वोट शेयर बढ़ा, कांग्रेस की सीटें भी बढ़ीं… फिर निर्दलीयों ने कैसे बदला पूरा खेल?



