लुधियाना: पंजाब के पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर अहम खबर सामने आई है. खबर है कि उन्हें रविवार को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली. मलिक एलेक्स नाम के एक व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से रवनीत बिट्टू को धमकी भेजी गई थी.
अहम बात यह है कि धमकी के साथ उसने बिट्टू को अपने बयान बंद करने को कहा और कहा कि वे आने वाले दिनों में उसे और उसके सहयोगियों को मार देंगे. धमकी के बाद केंद्रीय गृह विभाग, सुरक्षा एजेंसियों, पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. जांच का विषय यह है कि आखिर ये धमकी देने वाला व्यक्ति कौन है.
जानकारी मिली है कि रवनीत बिट्टू को पाकिस्तानी नंबर + 92.328.415.7075 से वॉट्सऐप वॉयस मैसेज भेजा गया है. उसनेकाफी भद्दे शब्दों का उपयोग भी किया है. ऑडियो संदेश की शुरुआत में धमकी देने वाले व्यक्ति ने ‘सलाम वलाईकुम, सत श्री अकाल’ कह कर शुरू कर दिया. उन्होंने कहा, ‘रवनीत बिट्टू आप इन दिनों हरकत से ज्यादा बकवास कर रहे हैं. आप अपनी सीमाओं को पार कर रहे हैं. अपनी सीमा के भीतर रहें और अपनी सीमा को न भूलें. बाद में उसने खुद की पहचान मलिक एलेक्स के रूप में की और कहा कि बिट्टू के लिए किलोग्राम विस्फोटकों का एक डिब्बा तैयार किया गया था.
वे 10 या 15 दिनों के भीतर कभी भी हमला कर सकते हैं . इतना ही नहीं उनके साथ उनके साथियों को बंजी भी मारने की धमकी दी गई है. ऑडियो में यह भी कहा गया है कि उनके साथियों को भी बख्शा नहीं जाएगा.
- प्रयागराज में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, गांधी प्रतिमा से कलेक्ट्रेट तक मार्च
- ओवरटेक के चक्कर में हादसे का शिकार हुई बस, कई यात्री घायल
- इस्तीफा देने के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतजार?, चिराग के ‘शर्म’ वाले बयान पर रोहिणी का पलटवार
- UPI Payment पर 0.4% चार्ज के खिलाफ याचिका : सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 15 अक्टूबर से लागू होना है नया नियम
- पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को जान से मारने की धमकी, पाकिस्तानी नंबर से आया WhatsApp वॉयस मैसेज


