किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से लोन लेने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है. Reserve Bank of India (RBI) ने इस योजना को और बेहतर बनाने के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट जारी किया है. इस ड्राफ्ट में लोन चुकाने की अवधि बढ़ाने से लेकर खेती में नई तकनीक के खर्च को शामिल करने तक कई अहम बदलाव किए गए हैं. RBI ने इन नियमों पर 6 मार्च 2026 तक लोगों से सुझाव भी मांगे हैं.

अब KCC लोन 6 साल में चुकाया जा सकेगा
नए ड्राफ्ट के मुताबिक, किसान अब KCC लोन को 6 साल तक की अवधि में चुका सकेंगे. पहले यह समय कम होता था, जिससे किसानों पर जल्दी पैसा लौटाने का दबाव रहता था.अब लंबी अवधि मिलने से लोन चुकाना आसान होगा.
खेती के साथ टेक्नोलॉजी पर भी मिलेगा लोन
अब KCC के तहत सिर्फ खेती या पशुपालन ही नहीं, बल्कि नई तकनीक पर भी खर्च किया जा सकेगा. इन खर्चों को भी लोन में शामिल किया जाएग.
- मिट्टी की जांच.
- मौसम की जानकारी लेने के उपकरण.
- ऑर्गेनिक खेती का सर्टिफिकेट.
- आधुनिक खेती से जुड़ी ट्रेनिंग.
फसल के मौसम का समय भी तय किया गया
RBI ने फसल के मौसम को भी एक जैसा कर दिया है. छोटी फसलों के लिए: 12 महीने. लंबी फसलों के लिए: 18 महीने. पहले हर बैंक का अलग नियम होता था, जिससे परेशानी होती थी. अब पूरे देश में एक जैसा सिस्टम रहेगा.
लोन लिमिट अब असली खर्च के हिसाब से मिलेगी
नए नियमों में यह भी तय किया गया है कि किसानों को मिलने वाली लोन राशि अब खेती के असली खर्च के हिसाब से तय होगी. इससे किसानों को कम पैसे की दिक्कत नहीं होगी और बीच में उधार लेने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.
20% अतिरिक्त राशि में नई सुविधाएं शामिल
पहले खेती के औजार और मरम्मत के लिए 20% अतिरिक्त रकम मिलती थी. अब इसी में नई तकनीक से जुड़े खर्च भी शामिल कर दिए गए हैं. यानी किसान ज्यादा सुविधाओं का फायदा उठा सकेंगे.
किसानों को क्या फायदा होगा?
इन नए नियमों से किसानों को कई फायदे मिलेंगे —
- लोन चुकाने का दबाव कम होगा
- जरूरत के हिसाब से पैसा मिलेगा
- आधुनिक खेती को बढ़ावा मिलेगा
- साहूकारों से कर्ज लेने की मजबूरी घटेगी
- खेती ज्यादा सुरक्षित और फायदेमंद बनेगी
- कुल मिलाकर, KCC योजना अब पहले से ज्यादा मजबूत होगी.
फीडबैक कब तक दे सकते हैं?
RBI ने किसानों, बैंकों और आम लोगों से 6 मार्च 2026 तक सुझाव मांगे हैं. लोग RBI की वेबसाइट या ईमेल के जरिए अपनी राय भेज सकते हैं. इसके बाद फाइनल नियम लागू किए जाएंगे.
पहले क्या दिक्कतें थीं?
पहले KCC योजना में कई परेशानियां थीं
- हर बैंक का अलग नियम
- लोन की अवधि कम
- टेक्नोलॉजी खर्च शामिल नहीं
किसानों को पूरा पैसा नहीं मिलता था
अब नए ड्राफ्ट में इन कमियों को दूर करने की कोशिश की गई है. RBI का यह नया ड्राफ्ट किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है. इससे खेती आसान होगी, खर्च संभालना आसान होगा और आमदनी बढ़ाने में भी मदद मिलेगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


