अमृतसर। पंजाब की सरबजीत कौर, जो अब एक मुस्लिम युवक से निकाह करने के बाद पाकिस्तान की रहने वाली हो गई है उसे लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अब सरबजीत भारत वापस आना चाहती है। इतना ही नहीं उसने यह भी बताया कि वह दबाव में आ कर निकाह करी थी। सरबजीत ने अपने पाकिस्तानी पति से जुड़ी कई बाते बताई है। उसने यह भी कहा है कि अब वहां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
जानकारी यह भी समाने आई है कि वह अपने भारतीय पति और उनके वकील से भी बात की है। साथ ही वह भारत लौटने की गुहार लगाई है। सरबजीत का कहना है कि वह पाकिस्तान में नहीं रहना चाहतीं और उन्हें जल्द भारत वापस भेजा जाए। मैं पाकिस्तान में नहीं रहना चाहती, मुझे वापस भारत भेज दिया जाए। यहां मुझे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नासिर हुसैन मुझे लगातार प्रताड़ित कर रहा है और आपत्तिजनक तस्वीरों और वीडियो के जरिए मुझे ब्लैकमेल किया जा रहा है। इतना ही नहीं वह यह भी कह रही है कि उससे पर जबरन धर्मपरिवर्तन का दबाव भी बनाया गया। मैं अदालत में जाकर अपना बयान दर्ज करवाना चाहती हूं और इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करवाना चाहती हूं लेकिन पाकिस्तान में उसे उसके पति और घर वाले कोर्ट भी नहीं जाने दिये हैं।
- Bihar Today Weather: बिहार के 5 जिलों में आज हल्की बारिश, जानें 19 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?
- जीवन सूक्त : सावधानी की जननी है चेतावनी, कम कर देती है विपत्ति की हानि – संदीप अखिल
- UP के 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की आशंका; कासगंज में 3 की मौत
- Navratri Day 6 : नवरात्रि का छठा दिन आज, मां कात्यायनी की पूजा से मिलती है सुख-समृद्धि और मनचाहा जीवनसाथी पाने का आशीर्वाद
- 16 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
