RBSE 10th Topper 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के नतीजों में इस बार शेखावाटी का दम देखने को मिला है। सीकर की रहने वाली चेष्टा शर्मा ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.00% अंक हासिल कर पूरे प्रदेश को चौंका दिया है। चेष्टा प्रिंस स्कूल की छात्रा हैं और उनकी इस ऐतिहासिक कामयाबी के बाद स्कूल से लेकर उनके घर तक ढोल-नगाड़ों की थाप गूंज रही है।

5वीं और 8वीं के बच्चों ने भी लहराया परचम
बता दें कि 10वीं के साथ-साथ 5वीं और 8वीं बोर्ड के नतीजे भी बेहद सुखद रहे हैं। 8वीं बोर्ड के कुल 97.01 प्रतिशत छात्र पास हुए। वहीं 5वीं बोर्ड के 97.75 छात्र पास हुए।
वेबसाइट नहीं खुले तो आएं डिजीलॉकर पर
दरअसल, एक साथ तीन रिजल्ट आने की वजह से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रैफिक का जाम लग गया है। अगर आपके पास भी वेबसाइट नहीं खुल रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। छात्र सीधे results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं। इसके अलावा एसएमएस (SMS) सेवा भी सुचारू रूप से काम कर रही है।
प्रिंस स्कूल सीकर में दीवाली जैसा माहौल
सूत्रों के अनुसार, चेष्टा शर्मा के 99% नंबर आने की खबर जैसे ही फैली, सीकर का प्रिंस स्कूल जश्न के डूबा गया। शिक्षकों और साथी छात्रों ने मिठाई बांटकर चेष्टा की मेहनत को सलाम किया। चेष्टा का कहना है कि उनकी इस सफलता के पीछे नियमित पढ़ाई और शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- CAPF बिल से किसे फायदा और किसका नुकसान? ऐसा क्या जिसका हो रहा विरोध, संसद में नहीं हो सका पेश
- गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत और कालाबाजारी का विरोध, कांग्रेस ने तेलीबांधा तालाब में किया सिलेंडर का प्रतीकात्मक विसर्जन, देखें VIDEO…
- ‘मुसलमान को मारने वालों का होगा एनकाउंटर…’, AIMIM नेता शौकत अली का विवादित बयान, कहा- हमें सिर्फ 11 विधायक दे दो अपनी ताकत दिखा देंगे
- ‘ठाकुर हूं, जो उखाड़ना चाहे उखाड़ ले’… गैस एजेंसी का मालिक धमकी देता कैमरे में कैद, आखिर योगी’राज’ में जाति के नाम पर कब तक होगी गुंडई?
- खंडवा में अनोखा विरोध-प्रदर्शन: घुटनों के बल और लेटकर कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग, जनसुनवाई में गाया भजन, बोले- इनके भी घर तोड़ दो भगवान

