RBSE 10th Topper 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के नतीजों में इस बार शेखावाटी का दम देखने को मिला है। सीकर की रहने वाली चेष्टा शर्मा ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.00% अंक हासिल कर पूरे प्रदेश को चौंका दिया है। चेष्टा प्रिंस स्कूल की छात्रा हैं और उनकी इस ऐतिहासिक कामयाबी के बाद स्कूल से लेकर उनके घर तक ढोल-नगाड़ों की थाप गूंज रही है।

5वीं और 8वीं के बच्चों ने भी लहराया परचम
बता दें कि 10वीं के साथ-साथ 5वीं और 8वीं बोर्ड के नतीजे भी बेहद सुखद रहे हैं। 8वीं बोर्ड के कुल 97.01 प्रतिशत छात्र पास हुए। वहीं 5वीं बोर्ड के 97.75 छात्र पास हुए।
वेबसाइट नहीं खुले तो आएं डिजीलॉकर पर
दरअसल, एक साथ तीन रिजल्ट आने की वजह से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रैफिक का जाम लग गया है। अगर आपके पास भी वेबसाइट नहीं खुल रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। छात्र सीधे results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं। इसके अलावा एसएमएस (SMS) सेवा भी सुचारू रूप से काम कर रही है।
प्रिंस स्कूल सीकर में दीवाली जैसा माहौल
सूत्रों के अनुसार, चेष्टा शर्मा के 99% नंबर आने की खबर जैसे ही फैली, सीकर का प्रिंस स्कूल जश्न के डूबा गया। शिक्षकों और साथी छात्रों ने मिठाई बांटकर चेष्टा की मेहनत को सलाम किया। चेष्टा का कहना है कि उनकी इस सफलता के पीछे नियमित पढ़ाई और शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- भोपाल में CM डॉ. मोहन ने देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’: बोले- ‘ऐसी धार्मिक फिल्में देती हैं जनसेवा की प्रेरणा’
- अल्टीमेटम के बाद नपे दारोगा जी, हवालात पहुंचे 3 आरोपी! सिर्फ एक ‘सोशल मीडिया पोस्ट’ और बहा दिया खून, पुलिस का बड़ा खुलासा
- Rajasthan Nikay Chunav 2026: दूसरे चरण में ‘मिशन 86%’, कल 87 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान
- सर्पदंश मुआवजा घोटाला : आरोपी डॉक्टर प्रियंका सोनी को हाईकोर्ट से मिली स्थायी जमानत
- स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, आपत्तिजनक सामग्री बरामद, संचालक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज



