अजमेर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणामों का लाखों छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश में लगभग 20 लाख छात्रों ने इस साल बोर्ड परीक्षाओं में हिस्सा लिया था। नवीनतम जानकारी के अनुसार, RBSE 10वीं और 12वीं के परिणाम मई के अंतिम सप्ताह या जून के पहले सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, CBSE बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम मई में जारी होने की उम्मीद है, जबकि RBSE 12वीं (कला, वाणिज्य, विज्ञान) के परिणाम मई में और 10वीं का परिणाम मई के अंत या जून की शुरुआत में घोषित हो सकता है। जहां CBSE परीक्षाओं में देशभर से करीब 43 लाख छात्र शामिल हुए, वहीं RBSE की परीक्षाओं में राजस्थान से लगभग 20 लाख छात्रों ने भाग लिया।
बोर्ड सचिव ने दी जानकारी
RBSE के सचिव कैलाश चंद शर्मा ने एक विशेष बातचीत में बताया कि बोर्ड ने मूल्यांकन का काम लगभग पूरा कर लिया है। परिणाम घोषित करने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर छात्रों को सूचित किया जाएगा।
रिजल्ट कहां और कैसे देखें
शर्मा ने बताया कि छात्र RBSE की आधिकारिक वेबसाइट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर अपने परिणाम देख सकेंगे। इसके अलावा, NDTV Rajasthan की वेबसाइट पर भी 10वीं और 12वीं के परिणाम उपलब्ध होंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रोल नंबर सुरक्षित रखें। साथ ही, जो छात्र परीक्षा में असफल होंगे, उनके लिए पूरक परीक्षा (सप्लीमेंट्री एग्जाम) का आयोजन किया जाएगा। राज्य सरकार और शिक्षा विभाग इस प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहे हैं।
रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
- राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 10वीं या 12वीं रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा।
- अपनी कक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण भरकर सबमिट करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें या प्रिंटआउट निकाल लें। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट और विश्वसनीय न्यूज पोर्टल्स पर अपडेट्स चेक करें।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
