RCB vs CSK IPL 2026: आईपीएल में आज डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 43 रनों से करारी शिकस्त दी है। RCB के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इसके बाद RCB ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में CSK 19.5 ओवर में 207 रन ही बना सकी और मैच हार गई। मौजूदा सीजन में चेन्नई की यह लगातार तीसरी हार है।

CSK की बल्लेबाजी रही फीकी

बता दें कि इस मुकाबले में CSK के लिए बल्लेबाजी में इम्पैक्ट प्लेयर सरफराज खान ने सबसे ज्यादा 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा प्रशांत वीर ने 43 और जैमी ओवर्टन ने 37 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सका।

RCB गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

RCB के लिए गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। वहीं, जैकब डफी, अभिनंदन सिंह और क्रुणाल पंड्या को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर सुयश शर्मा को 1 सफलता मिली।

RCB के बल्लेबाजों ने चिन्नास्वामी में की रनों की बारिश

गरतलब है कि इस मुकाबले में RCB के टिम डेविड ने सबसे ज्यादा नाबाद 70 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि कप्तान रजत पाटीदार 49 रन बनाकर नाबाद लौटे। फिलिप साल्ट ने 46 और विराट कोहली ने 28 रन का योगदान दिया।

चेन्नई के गेंदबाज इस मैच में काफी महंगे साबित हुए। अंशुल कंबोज, जेमी ओवर्टन और शिवम दुबे को 1-1 विकेट मिला, लेकिन वे रन रोकने में नाकाम रहे।

आखिरी ओवरों में RCB का तूफान, बनाया सीजन का सबसे बड़ा स्कोर

RCB की बल्लेबाजी के दौरान 11 ओवर के बाद टीम का स्कोर 2 विकेट पर 98 रन था, लेकिन इसके बाद बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अपनाया। रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल और टिम डेविड की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर आखिरी 9 ओवर में 152 रन जोड़े गए। पाटीदार ने 19 गेंदों में 48, डेविड ने 25 गेंदों में 70 और पडिक्कल ने 29 गेंदों में 50 रन की विस्फोटक पारियां खेलीं। इस तरह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 250 रन बनाकर आईपीएल 2026 का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता में मेजबान टीम के खिलाफ 226 रन बनाए थे।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H