RCB vs GT IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी RCB ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात को 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन के स्कोर पर रोक दिया।
शुरुआती झटकों से उबर नहीं सकी गुजरात
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत खराब रही। टीम को पहला झटका तीसरे ओवर में लगा, जब जोश हेजलवुड ने कप्तान शुभमन गिल को रजत पाटीदार के हाथों कैच कराया। गिल 8 गेंदों में 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
इसके बाद चौथे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने साई सुदर्शन को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराकर गुजरात को दूसरा बड़ा झटका दिया। सुदर्शन 12 गेंदों में 12 रन ही बना सके। पावरप्ले खत्म होने तक गुजरात ने दो विकेट पर 45 रन बना लिए थे।
निशांत-बटलर ने संभालने की कोशिश की पारी
शुरुआती झटकों के बाद निशांत सिंधू और जोस बटलर ने पारी को संभालने का प्रयास किया। हालांकि, यह साझेदारी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी। रसिख सलाम ने निशांत सिंधू को देवदत्त पडिक्कल के हाथों कैच कराकर गुजरात को तीसरा झटका दिया। सिंधू 18 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए।
10 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर तीन विकेट पर 63 रन था और टीम मुश्किल स्थिति में नजर आ रही थी।
बटलर और अरशद भी नहीं खेल सके बड़ी पारी
गुजरात को चौथा झटका क्रुणाल पांड्या ने दिया। उन्होंने जोस बटलर को स्टंप कराकर पवेलियन भेजा। बटलर 23 गेंदों में 19 रन ही बना सके।
इसके बाद अरशद खान ने कुछ आक्रामक शॉट लगाकर रन गति बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन जोश हेजलवुड ने उन्हें रसिख सलाम के हाथों कैच करा दिया। अरशद 6 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए।
वाशिंगटन सुंदर ने खेली अर्धशतकिय पारी
एक छोर से लगातार विकेट गिरने के बावजूद वाशिंगटन सुंदर ने संयमित बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने राहुल तेवतिया के साथ मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। हालांकि, तेवतिया 7 रन बनाकर रसिख सलाम का शिकार बने।
इसके बाद जेसन होल्डर और राशिद खान भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। होल्डर 7 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने, जबकि राशिद खान भी 7 रन बनाकर रसिख सलाम की गेंद पर आउट हुए।
दूसरे छोर पर डटे वाशिंगटन सुंदर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 50 रन बनाकर नाबाद लौटे। कागिसो रबाडा 3 रन बनाकर नाबाद रहे।
रसिख सलाम ने गेंद से ढाया कहर
आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में रसिख सलाम डार सबसे सफल रहे। उन्होंने 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। वहीं भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। क्रुणाल पांड्या को भी एक सफलता मिली।
अब रजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी को लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने के लिए 20 ओवर में 156 रन बनाने होंगे।
RCB और GT की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार
इम्पैक्ट प्लेयर: वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स
गुजरात टाइटंस (GT)
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर
कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के इस मुकाबले का लाइव प्रसारण दर्शक टेलीविजन पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध है। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

