RCB vs LSG IPL 2026: आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बेंगलुरु ने 147 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। हालांकि विराट कोहली 49 रन बनाकर अर्धशतक से चूक गए। इस जीत के साथ RCB 8 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते मैदान में उतरी लखनऊ की टीम बेंगलुरु के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई और पूरी टीम 146 रन पर सिमट गई। कप्तान ऋषभ पंत और निकोलस पूरन जल्दी आउट हो गए। वहीं एडेन मार्कराम भी सीर्फ (12) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मिशेल मार्श (40 रन), आयुष बदोनी (38 रन) और मुकुल चौधरी (39 रन) ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन लगातार विकेट गिरने से टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।

वहीं बेंगलुरु की ओर से गेंदबाजी करते हुए रसिख सलाम डार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा क्रुणाल पंड्या ने 2 विकेट और जोश हेज़लवुड ने 1 विकेट हासिल किया।

आरसीबी की पारी (RCB vs LSG IPL 2026)

147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत ठीक-ठाक रही। फिलिप साल्ट जल्दी आउट हो गए, लेकिन विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 49 रन बनाए। हालांकि वे अर्धशतक से चूक गए। देवदत्त पडिक्कल (10 रन) सस्ते में आउट हुए, लेकिन कप्तान रजत पाटीदार ने 27 रन की तेज पारी खेली। इसके बाद जितेश शर्मा ने 23 रन की पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। अंत में टिम डेविड (नाबाद 14) और रोमारियो शेफर्ड (नाबाद 14) ने टीम को जीत दिला दी।

लखनऊ की ओर से प्रिंस यादव ने 3 विकेट झटके, जबकि अवेश खान ने 2 विकेट हासिल किये।

अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंची RCB

इस मुकाबले में जीत के साथ आरसीबी ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए आईपीएल 2026 में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और अंक तालिका में शीर्ष पर कब्जा जमा लिया है। आरसीबी ने 5 मैचों में से अब तक 4 में जीत दर्ज की है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (RCB vs LSG IPL 2026)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार

इम्पैक्ट प्लेयर: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव

इम्पैक्ट प्लेयर: मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, मयंक यादव