RCDF Action: राजस्थान में सरकारी स्कूलों के लिए भेजे गए दूध पाउडर की कथित कालाबाजारी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। RCDF Action के तहत राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (RCDF) ने एफआईआर दर्ज करवाई है। जयपुर के सामोद थाना क्षेत्र में पुलिस ने 3,000 किलो सरकारी दूध पाउडर बरामद किया है। मामले में 3 संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

पन्नाधाय बाल गोपाल योजना से जुड़ा है मामला
यह मामला पन्नाधाय बाल गोपाल योजना से जुड़ा है। इस योजना के तहत सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील के साथ बच्चों को दूध उपलब्ध कराने के लिए दुग्ध पाउडर की आपूर्ति की जाती है। आरोप है कि चौमूं के सामोद क्षेत्र में योजना के लिए भेजे गए करीब 3,000 किलो दूध पाउडर को अवैध रूप से बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही थी।
छापेमारी में पिकअप जब्त, 3 लोग हिरासत में
पुलिस ने चीथवाड़ी गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दूध पाउडर से भरी एक पिकअप गाड़ी जब्त की गई। मौके से 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद RCDF ने पूरे मामले को गंभीर मानते हुए सामोद थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई
RCDF ने कहा कि राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
इस बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ईमानदार कार्मिकों को प्रोत्साहित करेगी। वहीं, भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- राशन कार्डधारियों को सितंबर-अक्टूबर का एक साथ मिलेगा चावल, जानें कब तक कर सकेंगे उठाव
- हाईकोर्ट ने जिला शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति पर लगी रोक हटाई, याचिकाकर्ताओं ने वापस लिया केस, जानिए क्या है मामला
- सागर की जहरीली शराब त्रासदी के बाद महिलाओं का गुस्सा फूटा! शिवपुरी में शराब दुकान पर बोला धावा, बोतलें बाहर फेंककर लगाई आग
- अपराधियों को सजा में देरी नहीं! मुख्य सचिव ने अफसरों को दिया समयबद्ध कार्रवाई का अल्टीमेटम
- भ्रष्टाचार के हदें पार: ताश के पत्तों की तरह ढहा पुल, टला बड़ा हादसा


