महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा में अयान अहमद और अन्य पर हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण और ब्लैकमेल करने के आरोप लगे हैं. इस मामले में करीब 180 युवतियों के शोषण और करीब 350 अश्लील वीडियो वायरल किए जाने का दावा किया जा रहा है. यौन उत्पीड़न के इस जघन्य मामले को लेकर अमरावती के सांसद बवलंत बसंत वानखेड़े (Balwant Baswant Wankhade) ने कहा, ‘दोषियों को खौलते तेल में तल देना चाहिए, ऐसे पापियों के लिए फांसी की सजा भी कम होगी.’

बलवंत वानखेड़े ने मीडिया से बात करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने पुलिस से मिलकर पत्र सौंपकर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है.

अमरावती से लोकसभा सांसद वानखेड़े ने कहा,” “क्या भगवा पार्टी की सरकार वाले महाराष्ट्र में कट्टरपंथियों को कानून का डर नहीं है, इसलिए हिंदू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं.” नासिक के टीसीएस कांड के बाद अब अमरावती में 180 लड़कियों से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. MP बलवंत वानखेड़े ने कहा, ‘ऐसे लोगों को खौलते तेल में तल देना चाहिए.’

राजनीतिक दलों के नेता अमरावती इस मामले में नजीर पेश करने वाली सजा की मांग कर रहे हैं. आरोपों का खुलासा होने के बाद उस नराधम के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग उठने लगी. इस मांग के तुरंत बाद नगर परिषद प्रशासन ने उस नराधम के घर पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया है. इस जघन्य मामले पर अमरावती के कांग्रेस सांसद बलवंत वानखड़े ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘इस नराधम को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए, फांसी की सजा भी इस पाप के लिए कम पड़ेगी.’

इस गंभीर मामले में BJP नेता और सांसद अनिल बोंडे ने भी मामले की गहन जांच करके, आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की. परतवाड़ा में मुस्लिम युवकों द्वारा यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेल करने के खुलासे से अमरावती में सियासी भूचाल आ गया है. वहीं इस पूरे मामले पर बड़नेरा के विधायक रवी राणा ने कहा कि ऐसे क्रूर और घृणित करने वाले सारे आरोपियों को उम्रकैद होनी चाहिए. वरना आरोपी को हमारे हवाले कर दो, हम उसका बंदोबस्त कर देंगे. 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m