Lalluram Desk. जब जीवन में समस्याएं चारों तरफ से घेर लेती हैं। काम में लगातार असफलता मिलती है या फिर कोई गंभीर रोग पीछा नहीं छोड़ता। तब भगवान शंकर की भक्ति ही सबसे बड़ा सहारा बनती हैं। मान्यताओं के अनुसार, भगवान शंकर का एक विशेष और बहुत ही गुप्त नाम है जिसका स्मरण और अर्पण करने से कठिन से कठिन समय भी बीत जाता है और समस्याओं से मुक्ति की राह दिखने लगती है। यदि आप लंबे समय से किसी कार्य या व्यापार में सफलता पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और लगातार विफलता का सामना करना पड़ रहा है।
धन की तंगी में या जब आर्थिक संकट गहरा जाए आय के मार्ग रुक जाएं और धन प्राप्ति में लगातार बाधाएं आ रही हों साथ ही यदि घर का कोई सदस्य या आप स्वयं लंबे समय से किसी रोग से पीड़ित हैं और बीमारियां जड़ से खत्म नहीं हो रही हैं।तो ये आसान उपाय एक बार जरूर करे।
महादेव की पूजा विधि
पहले स्वच्छ जल लें और उसमें थोड़ा सा चंदन का छींटा मिला लें।इसके बाद जल में एक चावल का दाना डालें।
जल चढ़ाते समय शंकर जी के विशेष स्वरूप का नाम ले करुनेश्वर महादेव
करुनेश्वर महादेव का ध्यान करते हुए उस जल को शिवलिंग पर भक्ति भाव से चढ़ाना चाहिए।
उपाय से होने वाले फायदे
1. इस छोटे और अचूक उपाय को करने के मात्र 3 से 4 घंटे के अंदर मनुष्य को अपनी समस्याओं से राहत और समाधान का मार्ग दिखाई देने लगता है।
2. भगवान करुनेश्वर महादेव अपने भक्त की करुण पुकार सुनकर उनके जीवन के समस्त कष्ट दूर करते हैं और सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं।
3. भगवान शंकर की पूजा करते समय श्रद्धा विश्वास और शुद्ध मन का विशेष महत्व होता है। इसलिए इस उपाय को करते समय जल्दबाजी न करें और शांत मन से भगवान शंकर का ध्यान करें।
4. पूजा के स्थान को स्वच्छ रखें और शिवलिंग पर जल अर्पित करने के बाद कुछ समय शांत बैठकर अपनी मनोकामना महादेव के सामने रखें।
5. संभव हो तो सोमवार के दिन भी शंकर मंदिर जाकर भगवान को जल बेलपत्र और सफेद फूल अर्पित कर सकते हैं। शिवजी को बेलपत्र प्रिय माना जाता है। बेलपत्र अर्पित करते समय मन में “ॐ नमः शिवाय” का जाप करना भी धार्मिक रूप से शुभ माना जाता है।
6. आर्थिक परेशानियों के समय पूजा-पाठ के साथ अपनी आय और खर्च का संतुलन बनाना मेहनत करते रहना भी जरूरी है। इसी तरह किसी बीमारी की स्थिति में केवल धार्मिक उपायों पर निर्भर न रहें, बल्कि योग्य चिकित्सक की सलाह और उचित उपचार जरूर लें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


