मानसा जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर फायर सेफ्टी व लिफ्टिंग सेफ्टी सर्टिफिकेट जमा न करवाने वाले 6 प्राइवेट स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि जिन स्कूलों की मान्यता रद्द की गई है, उनमें यूनिक पब्लिक स्कूल बुढलाडा, रणवीर इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल मत्ती, गुरुनानक देव पब्लिक स्कूल बुढलाडा, सर्व हितकारी विद्या मंदिर दूलोवाल, शिवालिश पब्लिक स्कूल सरदूलगढ़ व दशमेश सर्व हितकारी विद्या मंदिर सरदूलगढ़ शामिल हैं।
डी.ई.ओ. (सैकेंडरी) भूपिंद्र कौर ने बताया कि इन स्कूलों को बीते समय में फायर व बिल्डिंग सेफ्टी सर्टिफिकेट जमा करवाने के लिए लिखा गया था। निर्धारित समय के बाद भी फायर व बिल्डिंग सर्टिफिकेट जमा न करवाने वाले इन स्कूलों की मान्यता रद कर दी गई है।
- महादेवघाट विसर्जन कुंड में दुर्गा माता की 790 मूर्तियों का विसर्जन, खारून नदी में प्रतिबंध, पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगर निगम अलर्ट
- नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई, जयकारों और ढोल-नगाड़ों के साथ निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के 10 आसान उपाय
- पंजाब के CM को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका, AAP ने कहा- यह पंजाबियत का अपमान; केंद्र का अहंकार टूटना चाहिए
- सड़क किनारे झाड़ियों से मिला अज्ञात अधेड़ का शव, एफएसएल टीम जांच में जुटी

