MP Weather Update: मध्य प्रदेश में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। अप्रैल महीने में जैसे आसमान से आग की बारिश हो रही है। राजस्थान और गुजरात की गर्म हवाओं से एमपी झुलस रहा है। प्रदेश के अधिकतर जिलों का तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच चुका है। भोपाल प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। वहीं आज IMD ने कई जगहों पर बारिश होने की चेतावनी जारी की है। आइए एक नजर डालते है मौसम के ताजा हाल पर…
आज इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी के ऊपर एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) सक्रिय है। वहीं बीच में से ट्रफ गुजर रही है। जिसकी वजह से मौसम बदला रहेगा। आज गुरुवार को ग्वालियर, गुना, छिंदवाड़ा, विदिशा, शिवपुरी, श्योपुर, अशोकनगर, आगर-मालवा, सागर, सतना, सिंगरौली, सीधी, सिवनी, राजगढ़, रीवा, पांढुर्णा, बालाघाट, मंडला, मंदसौर, मऊगंज, मुरैना, भिंड, दतिया, नीमच, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, डिंडौरी और पन्ना जिले में गरज-चमक और बारिश होने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: सीएम आज विभागों की करेंगे समीक्षा, 23 मई तक गेहूं खरीदी, कांग्रेस की बैठक, ऑनलाइन स्वगणना का आखिरी दिन, जानें क्या कुछ रहेगा खास
लू का अलर्ट नहीं, लेकिन यहां गर्मी का रहेगा दौर
वहीं आज लोगों को हीट वेव से थोड़ी राहत मिलेगी। गुरुवार को लू का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, शहडोल, शाजापुर, बड़वानी, बुरहानपुर, कटनी, उमरिया, रतलाम, रायसेन, मैहर, आलीराजपुर, अनूपपुर, बैतूल, हरदा, सीहोर, खरगोन, खंडवा, झाबुआ, देवास और धार जिले में गर्मी का दौर बना रहेगा।
रिकॉर्ड तोड़ गर्मी
एमपी में सबसे गर्म जिला सीधी रहा, जहां पारा 43.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अप्रैल महीने में राजधानी भोपाल में 8 साल बाद 43.7 डिग्री तक तापमान पहुंचा। भोपाल प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां बुधवार को पारा 43.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं रायसेन 43.6, खजुराहो 43.4 डिग्री, खंडवा, नरसिंहपुर में 43 डिग्री, सतना में 42.9 डिग्री, टीकमगढ़ में 42.6 डिग्री, रीवा-नौगांव में 42.5 डिग्री, श्योपुर, मंडला-दमोह में 42 डिग्री, जबलपुर में 40.8 डिग्री, इंदौर में 40.1 डिग्री, उज्जैन में 40 डिग्री और ग्वालियर में तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

