चंकी बाजपेयी, इंदौर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में मंदिरों के लेकर कई स्थानों पर विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़ा गणपति पर श्री महाकाल गर्जना मंडली के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जिलों की युवाओं की हिस्सेदारी रही है।
भगवान श्रीकृष्ण के नारे गूंजते रहे
शहर में युवकों को सनातन संस्कृति और एकता के साथ बड़ा गणपति पर श्री महाकाल गर्जना मंडली के द्वारा पिछले 33 वर्षों से लगातार मटकी फोड़ का आयोजन किया जा रहा है। 36वें वर्ष में भी बड़े धूमधाम और हर्षो उल्लास के साथ आयोजन किया गया जिसमें कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी भी युवाओं के बीच में पहुंचे और जय श्रीमटकी फोड़ कृष्ण के नारों के साथ पूरा पश्चिम क्षेत्र गुंजाए मान हो गया।
आयोजन में 10 टीमों ने भाग लिया
आयोजन समिति के वीरेंद्र गुप्ता और मोंटी कौशल ने बताया कि प्रतिवर्ष मटकी की साइज बढ़ाई जाती है इस बात 51 फीट पर माखन मिश्री से भरी हुई मटकी बांधी गई है या 36 व वर्ष है जो भी इस मटकी को छोड़ता है उसे 5.51 लाख का इनाम उसे टीम को दिया जाता है। इस आयोजन में 10 टीम का प्रमुख रूप से चयन करते हैं जो कि कई जिलों से होती हैं। भजन संध्या और रंगारंग कार्यक्रम के साथी रात में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बनाया जाता है और गीता के उपदेश दिए जाते हैं ताकि युवाओं में एक अच्छा संदेश जाए और वह अच्छी राह पर चलते हुए अपना जीवन यापन जिए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



